‘‘सृजन सौरम लक्ष्मीनारायण रंगा’’ दो दिवसीय समारोह-17-18 को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।अजीत फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी, चिन्तक एवं शिक्षाविद् लक्ष्मीनारायण रंगा के रचना संसार तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केन्द्रित दो दिवसीय समारोह आगामी 17 व 18 अक्टूबर, 2026 को अजीत फाउण्डेशन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य परमश्रद्धेय लक्ष्मीनारायण रंगा के रचना संसार तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना और उनके साहित्य अवदान पर उनकी समझ विकसित करना है।

समारोह के पहले दिन दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को सायं 5ः15 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा द्वारा रचित हिन्दी एवं राजस्थानी पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। वहीं युवा कवि एवं कवयित्रियों के द्वारा लक्ष्मीनारायण रंगा की हिन्दी-राजस्थानी कविताओं एवं गजलों का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा करेगें, समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब होंगे। समारोह में विपल्व व्यास, आनन्द पुरोहित ‘मस्ताना’, मोहम्मद मोईनुद्दीन ‘मुईन’, डॉ. शकीला बानो, अक्षिता जोशी, आनन्द छंगाणी, महक आचार्य, भावना स्वामी, लक्ष्मीनारायण रंगा की रचनाओं का पाठ करेगें।

समारोह के दूसरे दिन दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को सायं 5ः15 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा के रचना संसार ‘‘साहित्य-रंगकर्म एवं शिक्षा’’ पर युवा कथाकार हरीश बी. शर्मा बतौर मुख्य वक्ता अपनी बात रखेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता हिन्दी एवं राजस्थानी के मूर्धन्य साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी करेंगे।

समारोह के संयोजन में सहयोग राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा का रहेगा। दो दिवसीय समारोह का संचालन समारोह समन्वयक संजय श्रीमाली करेंगे। इस समारोह हेतु अजीत फाउण्डेशन द्वारा नगर के गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है

Categories:
error: Content is protected !!