राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मिला करिअर मार्गदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजकीय सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में गुरुवार को निर्विकल्प फाउंडेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित निःशुल्क करिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से विद्यार्थियों को करिअर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न करिअर विकल्पों को लेकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उद्यमी मुदित खजांजी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने की।

मुख्य अतिथि मुदित खजांजी ने कहा कि निर्विकल्प फाउंडेशन एवं बीकाजी के सहयोग से संचालित यह करिअर काउंसलिंग वैन जिले के विभिन्न विद्यालयों तक पहुंचकर विद्यार्थियों को उनके भविष्य और करिअर को लेकर जागरूक करने का कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों तक विशेषज्ञ करिअर मार्गदर्शन पहुंचाने की यह पहल निश्चित रूप से उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायक साबित होगी।

प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नेशनल करिअर काउंसलर एवं परियोजना निदेशक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने विद्यार्थियों को करिअर के विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और कौशल को पहचानकर करिअर का चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही समय पर मिलने वाला करिअर मार्गदर्शन विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर निर्णय लेने में सहायता करता है।

इस अवसर पर करिअर काउंसलर लोचन पारीक ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करिअर अवसरों एवं संभावनाओं की जानकारी दी। मनन श्रीमाली ने विद्यार्थियों को करिअर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन केशव आचार्य ने किया। विद्यालय परिवार की ओर से इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के लिए इसे उपयोगी बताया गया।
उप प्रधानाचार्य सुलोचना सुथार ,वरिष्ठ अध्यापक शिवचरण शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक मोहम्मद सद्दीक तथा व्यस्थापक हरीश कुमार सुथार ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग दिया।

Categories:
error: Content is protected !!