बीकाजी एवं निर्विकल्प फाउंडेशन की करिअर काउंसलिंग वैन पहुंची राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियाणा भाटियान, विद्यार्थियों को मिला करिअर मार्गदर्शन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सियाणा भाटियान। विद्यार्थियों को सही समय पर बेहतर करिअर विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीकाजी के सहयोग से निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित करिअर काउंसलिंग वैन गुरुवार को सियाणा भाटियान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विषय एवं पाठ्यक्रम चयन, विभिन्न करिअर विकल्पों तथा भविष्य की संभावनाओं को लेकर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेशनल करिअर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने विद्यार्थियों को करिअर चयन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने करिअर का निर्णय अपनी रुचि, क्षमता, योग्यता और कौशल को पहचानकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर प्राप्त मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

काउंसलर लोचन पारीक ने विद्यार्थियों को करिअर काउंसलिंग वैन परियोजना के उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक विशेषज्ञ करिअर मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी विभिन्न उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम का संयोजन मनन श्रीमाली ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वंदना रावल ने बीकाजी एवं निर्विकल्प फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी करिअर काउंसलिंग वैन टीम का साधुवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही करिअर संबंधी सही जानकारी उपलब्ध होना उनके भविष्य निर्माण में अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्राचार्य रामनरेश, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती कुसुमलता, रामचन्द्र बिश्नोई, कन्हैयालाल सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करिअर से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Categories:
error: Content is protected !!