नगर निगम वार्ड चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए व्यापार उद्योग मंडल चलाएगा जागरूकता अभियान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, 4 सितंबर 2026। आगामी 9 सितंबर 2026 को होने वाले नगर निगम वार्ड चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा मतदाता जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बीकानेर के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 9 सितंबर को प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो, इसके लिए सभी मतदाता आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है, इसलिए स्वयं मतदान करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

मंडल के सचिव संजय जैन सैंड ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं बीकानेर के समग्र विकास के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा व्यापारिक क्षेत्रों, बाजारों एवं आम नागरिकों के बीच तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार उद्योग मंडल से जुड़ी सभी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को भी मतदान जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष कमल बोथरा ने कहा कि “स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मंडल द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकता है।

सह सचिव इमरान राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी की भागीदारी आवश्यक है। व्यापार उद्योग मंडल मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।

बैठक में अध्यक्ष जुगल राठी, सचिव संजय जैन सैंड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, सह सचिव इमरान राठौड़, कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल अग्रवाल, जनक हर्ष, संदीप बुढ़ानिया, भंवरलाल राजपुरोहित, दिनेश राठी, रमेश जाजड़ा, शिव कुमार व्यास, राजू मेहरा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता को जागरूक करने का संकल्प लिया

Categories:
error: Content is protected !!