सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान के नवनियुक्त महानिरीक्षक महोदय ने किया बीकानेर से सटे भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान के नवनियुक्त महानिरीक्षक महोदय ने किया बीकानेर से सटे भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा

श्री एम एल गर्ग, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान ने दिनांक 13 जुलाई 2024 को एक दिवसीय बीकानेर से सटे भारत- पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। दौरे की शुरूआत उन्होने 140वीं वाहिनी सीमा चौकी के के टिब्बा से की। जहाँ पर उनकी अगुवाई श्री सुब्रता रायें कार्यवाहक उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर, श्री ब्रजेश कुमार कार्यवाहक समादेष्टा 140वीं वाहिनी, श्री महेश चंद जाट उप समादेष्टा (समान्य) क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर, श्री भंवर पाल उप समादेष्टा व श्री सहदेव यादव उप समादेष्टा 140वीं वाहिनी ने की। उन्होंने वाहिनी की विभिन्न गतविधियों का जायजा लिया एवं वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवानों से चर्चा की।

महानिरीक्षक महोदय ने भारत-पाक सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल के चौकीयों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उपस्थित कार्मिकों से पीआईओ एस गतिविधियां एवं साईबर क्राइम गतिविधियों के विषय पर चर्चा की। महोदय ने विपरीत मौसम में जवानों द्वारा सीमा पर ड्यूटी करने की सराहना की एवं जवानों का मनोबल बढाया। महानिरिक्षक महोदय के साथ सीमांत मुख्यालय जोधपुर से श्री एस. शिवा मूर्ती उप महानिरीक्षक, श्री विदुर भारद्वाज, उप महानिरीक्षक (सामान्य) भी उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!