जयपुर ।श्री सिद्धा महिला समूह सेवा भारती ने जयपुर, सेवा भारती भोजनशाला पिंक स्क्वायर के सामने, गोविंद मार्ग राजा पार्क में भोजन व्यवस्था की । समूह के को कोऑर्डिनेटर डॉ दिव्या वालिया ने बताया कि भोजन वितरण कर वंचितों, रोगी जनों व वृद्ध जनों को भोजन खिलाया। सभी ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया और भोजन खिलाकर के स्वयं अत्यंत प्रफुल्लित एवं प्रसन्नता प्राप्त की । इस कार्य में लीनियस के कई समूहों ने भी साथ दिया एवं यह सेवा कार्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत किया गया।
किसी ने सच कहा है ‘अन्नदान सबसे बड़ा दान होता है ‘ और खाली पेट तो भगवान के भजन भी नहीं हो सकते इसलिए इस धरती पर कोई भी भूखा ना रहे ऐसा ही सबका सोच और विचार हो जाए तो ये धरती स्वर्ग बन सकती है । आइए हम सब मिलकर इस ओर एक कदम बढ़ायें और पीड़ित, वंचित , वृद्धों और रोगियों को भूखा न रहने दें। समूह की कोर्डिनेटर डा.राकेश कालरा सांस्कृतिक कोर्डिनेटर मुस्कान , कार्यशाला कोर्डिनेटर श्वेता व प्रतिमा सिंघल एवं लीनियस समूह से मंजु मित्तल,मनदीप कौर , उषा एवं 6 अन्य सदस्य महिलाओं ने उपस्थित दी।

Categories: GENERAL NEWS





