देशभर में गूंजा गीत ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’, गीत के रचनाकारों एवं सहयोगियों का हुआ सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अर्जुनराम मेघवाल एवं गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ता मुल्तान बेद द्वारा गाए गए गीत को देशभर में मिली लोकप्रियता, करोड़ों लोगों ने देखा और सुना

बीकानेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एवं उनकी कर्मयोगी कार्यशैली को समर्पित गीत ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ आज देशभर में लोकप्रियता हासिल कर चुका है। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल एवं गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ता मुल्तान बेद द्वारा गाए गए इस गीत को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार मिला। करोड़ों लोगों तक पहुंचा यह गीत आज भाजपा के कार्यकर्ताओं की जुबान पर है और जनभावनाओं की आवाज बनकर गूंज रहा है।

इस गीत के निर्माण में अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं रचनात्मक योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ‘कहीं नहीं जाएंगे मोदी’ गीत हमारे कार्यकर्ता द्वारा तैयार किया गया है। इस गीत को पहली बार कुणाल कोचर के निवास पर गाया गया था। इसके बाद स्टूडियो में पेटी एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके कार्यों को जोड़ते हुए इसे रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि इस गीत को देशभर में अपार लोकप्रियता मिली है और लोगों ने इसे खूब पसंद किया है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कुणाल कोचर के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह में गीत के निर्माण एवं प्रसार में योगदान देने वाले सहयोगियों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जयचंदलाल डागा, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, पंकज गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, जतिन सहल, प्रकाश मेघवाल, विशाल गोलछा, अमित चोपड़ा, सुशील शर्मा एवं विमल पारीक उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!