परीक्षा केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर कुलगुरु ने तत्काल किया परीक्षा केंद्र निरस्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की वर्तमान में चल रही परीक्षाओं में हनुमानगढ़ जिले में स्थापित मरुधरा कॉलेज पक्का भादवा परीक्षा केंद्र पर दिनांक 20 8.2026 को आयोजित परीक्षा में उडन दस्ता दल के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता पर तत्काल रुप से निर्णय लेते हुए कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग ने परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश प्रदान किये। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित उड़न दस्ता समिति द्वारा मरुधरा महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर मिले साक्ष्य और सबूत के आधार कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग को रिपोर्ट प्रस्तुत की। उक्त रिपोर्ट पर कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन करने तत्काल निर्णय लेते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजाराम चोयल को परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश प्रदान किया। उक्त आदेश की पालना में परीक्षा नियंत्रक द्वारा आदेश जारी कर मरुधरा कॉलेज पक्का भादवा परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है।‌ उक्त परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों‌ निकटतम परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या महाविद्यालय हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है।
कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग ने सभी परीक्षा केंद्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी परीक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा के दौरान अनियमितता की जाएगी तो तत्काल निर्णय लेते हुए उपरोक्त परीक्षा केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी अतः सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों को निर्देशित किया जाता है परीक्षा आयोजन की समस्त व्यवस्था नियमानुसार सुनिश्चित करवाई जाए।

Categories:
error: Content is protected !!