वर्तमान युग में टाइम बैंक एक महत्ती आवश्यकता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।टाइम बैंक ऑफ इंडिया, बीकानेर चेप्टर की मासिक बैठक रविवार को प्रातः वरिष्ठ जन भ्रमण पथ पर सम्पन हुई । आर के शर्मा ने बताया कि एडमिन श्याम सुन्दर सुथार द्वारा उपस्थित गणमान्यों स्वागत किया तथा नए सद्स्यों के साथ अवेयरनेस ड्राइव की क्रियान्विति की गई । एडमिन सुथार ने भ्रमणपर्थियों को टाइम बैंक की अवधारणा बताते हुए रियल टाइम वेबसाइट अपडेट करने बाबत अवगत करवा कर इस संस्था से जुड़ने का आव्हान किया । अवधारणा से प्रेरित होकर दो नए सदस्यों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया । बैठक में बेहतर तालमेल हेतु उप-यूनिट बनाने की भी निर्णय लिया । टाइम बैंक द्वारा हर माह श्रेष्ठ समय देने वालों सदस्यों का सम्मानित किये जाने का भी निर्णय लिया जा रहा है । ऑन लाइन के अलावा ऑफ लाईन व्यवस्था से भी सदस्यता बढाने का निर्णय लिया गया । उपस्थितों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज बच्चों के शहर से बाहर रहने के कारण वृद्ध माता पिता के संकट काल में टाइम बैंक एक श्रेष्ठ विकल्प है जो समय देकर समाज सेवा कर सकता है । बैठक में श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन), आर के शर्मा, अमूल्य कुमार गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, अनुराग नागर, चन्द्रशेखर आचार्य, हरी नारायण सिंह, डा. सुशीला गहलोत, कल्याण राम सुथार, मांगी लाल सेवग, डा. बी के बेनिवाल, रजत माथुर, डा. नरेन्द्र कुमार स्वामी, रतन कुमार बोयल व श्रीमती सरोज बोड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!