केंद्रीय बजट खिलाड़ियों के लिए उत्साहवर्धक: निशु लिंबा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

खिलाड़ी निशु लिंबा के अनुसार केंद्रीय बजट 2026–27 भारतीय खेलों के भविष्य को सशक्त बनाने वाला और खिलाड़ियों के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। बजट में खेल अवसंरचना, खेलो इंडिया, स्कूल–कॉलेज स्तर पर खेल गतिविधियों तथा प्रतिभा खोज कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे जमीनी स्तर से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, आधुनिक स्टेडियम, खेल विज्ञान, कोचिंग और स्पोर्ट्स अकादमियों के विकास पर निवेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी। यह बजट युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा देगा और भारत को एक स्पोर्टिंग नेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस और सकारात्मक कदम है।

Categories:
error: Content is protected !!