केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन ’ खेल से करियर तक के पोस्टर का विमोचन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की आगामी पहल “मिशन प्ले टू प्रोफेशन– खेल से करियर तक” के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम ने उन्हें आगामी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।

कार्यक्रम में दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा, वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित डीएसएफ टीम के सदस्य निशा, साक्षी, रुद्राक्ष, विष्णु, कुसुम, रामनिवास, कोमल, यश एवं तनिष्क मौजूद रहे।

फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि “मिशन प्ले टू प्रोफेशन– खेल से करियर तक” का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल के साथ उससे जुड़े विभिन्न करियर अवसरों, मार्गदर्शन एवं प्रतिभा विकास से जोड़ना है।

वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर लिम्बा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल को केवल प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य और करियर की संभावनाओं के रूप में समझने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय , बीकानेर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में खेल एवं करियर जागरूकता, प्रतिभा विकास, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विभिन्न खेल गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डीएसएफ टीम ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया

Categories:
error: Content is protected !!