अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सफाई कर्मयोद्धाओं का सम्मान- टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

नवनियुक्त वार्ड नंबर 68 ओर वार्ड नंबर 14 के पार्षद का सम्मान

बीकानेर, 18.10.2026। दीपावली के पावन अवसर पर जहां हर घर में सफाई अभियान चल रहा है और घर का कचरा बाहर सड़कों पर सफाई करने वालों के लिए चुनौती बन रहा है।

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा नगर निगम के नए वार्ड नंबर 68 और 14 के पार्षद शंकर गहलोत और श्रीमति किरण देवी भाटी का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
राष्ट्र प्रथम और सेवा संकल्प में सदैव अग्रणी रहने वाली टीम द्वारा दोनों वार्ड के महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उनको जूते, जुराब और राशन सामग्री में 5kg आटा और 5kg चावल वितरित किये।
कार्यक्रम में टीम के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल गोविंद चौधरी सन्नी अग्रवाल कुणाल मित्तल सोशल मीडिया रिपोर्टर साकिर दिलीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित समता नगर से कल्याण सुथार सुरेश गोयल स्वरूप राजपुरोहित संजय गोदारा विकास गुप्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक के साथ साथ वरिष्ठ उद्योगपति और समाजसेवी सतपाल कंसल उपस्थित रहे । सभी का आभार व्यक्त करते हुए सफाई कर्मियों की मेहनत और काम करने के जज्बे की प्रशंसा की। अंत में सभी सफाई कर्मचारियों का मुंह मीठा किया गया ।@all

Categories:
error: Content is protected !!