कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से की शिष्टाचार भेंट, विश्वविद्यालय के विकास और ‘महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय’ पर हुई चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महाराजा गंगा सिंह की विरासत को संजोने की दिशा में बड़ा कदम

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने आज भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के विकास, अकादमिक गतिविधियों के विस्तार तथा शोध के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर महाराजा गंगा सिंह सतत शोध पीठ के अंतर्गत महाराजा गंगा सिंह के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित “महाराजा गंगा सिंह जीवन-वृत्त—एक संपूर्ण वाङ्मय” तैयार करवाए जाने के विषय पर भी विशेष रूप से चर्चा हुई।
के मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई द्वारा प्रस्तावित संपूर्ण वाङ्मय में महाराजा गंगा सिंह के जीवन, उनके प्रशासनिक एवं सामाजिक योगदान तथा बीकानेर के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से संबंधित ऐतिहासिक एवं शोधपरक सामग्री को संकलित किया जाएगा। इसका उद्देश्य महाराजा गंगा सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रमाणिक एवं शोधपरक रूप में भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।
इस दौरान कुलगुरु ने केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के विकास तथा शोध कार्यों को गति देने के संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

Categories:
error: Content is protected !!