13 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार:हेरोइन लेकर मौसम विभाग के पास के इलाके में जा रही थी महिला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

13 ग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार:हेरोइन लेकर मौसम विभाग के पास के इलाके में जा रही थी महिला

श्रीगंगानगर

डमी पिक। - Dainik Bhaskar

डमी पिक।

शहर के अशोक नगर इलाके में मौसम विभाग के पास मंगलवार को जवाहर नगर पुलिस ने महिला को 13 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। महिला गांव कोठां पक्की की रहने वाली है और यह हेरोइन लेकर इस इलाके में जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मंगलवार देर शाम एक महिला के मौसम विभाग इलाके में नशा बेचने के लिए आने की सूचना मिली थी। इस पर इस इलाके में एसआई रोहिताश के नेतृत्व में पुलिस टीम भेजी गई। महिला पुलिस देखकर घबरा गई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने पास हेरोइन होने की बात मानी। तलााशी में उसके पास 13 ग्राम हेरोइन मिली। महिला संदीप कौर गांव कोठां पक्की की रहने वाली है। महिला मौसम विभाग के पास के जिस इलाके में पकड़ी गई है वहां पहले भी पंजाब से तस्करी कर हेरोइन लाने और बेचने वाले लोग पकड़े जाते रहे हैं। ऐसे में पुलिस महिला से संख्ती से पूछताछ कर रही है। हेरोइन लाने के पीछे उसके इरादे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा हेरोइन के मेन सप्लायर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!