MY BHARAT बीकानेर के तत्वावधान में ‘युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के MY BHARAT बीकानेर के तत्वावधान में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जागरूक एवं जिम्मेदार युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री विजेता मजूमदार ने MY BHARAT की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दायित्व भी है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संवाद किया गया। युवाओं को स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी विजेता मजूमदार के नेतृत्व में MY BHARAT बीकानेर द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न गणमान्य अतिथियों, युवाओं एवं MY BHARAT की टीम ने सहभागिता की।

Categories:
error: Content is protected !!