अफ्रीका की ऊंची चोटी पर फहराया जाएगा तिरंगा और रामध्वज:पर्वतारोही राकेश विश्नोई 510 फीट तिरंगे के साथ रवाना

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अफ्रीका की ऊंची चोटी पर फहराया जाएगा तिरंगा और रामध्वज:पर्वतारोही राकेश विश्नोई 510 फीट तिरंगे के साथ रवाना

पर्वतारोही राकेश विश्नोई 510 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ राम ध्वजा को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराएंगे। - Dainik Bhaskar

पर्वतारोही राकेश विश्नोई 510 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ राम ध्वजा को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराएंगे।

कराडा के रहने वाले पर्वतारोही राकेश विश्नोई 510 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ राम ध्वजा को अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराएंगे। पर्वतारोही राकेश विश्नोई शुक्रवार को सागवाड़ा के गमरेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हो गए हैं। सनातन धर्म की आस्था और विश्वास के प्रतीक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पर्वतारोही निकले हैं।

पर्वतारोही राकेश विश्नोई ने पहले गमरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। सांसद कनकमल कटारा ने पर्वतारोही का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद यात्रा को लेकर शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। पर्वतारोही राकेश विश्नोई ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास प्रभावित हूं। मोदी सरकार द्वारा जिस प्रकार से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सफल भव्य आयोजन कर देश की छवि को वैश्विक स्तर पर उभारने का कार्य किया जा रहा है। इससे देश का हर व्यक्ति खुश है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न को मनाने के लिए यूरोप महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद अब अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत के शिखर पर 26 जनवरी को 510 फीट लंबे तिरंगे के साथ राम ध्वज फहराया जाएगा। किसी पर्वत की चोटी पर सबसे लंबे झंडे को फहराने का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, सागवाड़ा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट, बलबीर अहारी, एडवोकेट मुनीर शहजाद, धर्मेंद्र सिंह, जनक पण्ड्या, भाजपा महामंत्री नीरज पंचाल, दशरथ खटीक, कांतिलाल खटीक, मनोज कंसारा, नानालाल दर्जी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र परमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!