आज शाम अशोक गहलोत देंगे सीएम पद से इस्तीफा, राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपेगे
Live Updates in Hindi: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है। पहले वैलेट पेपर की गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम के वोट गिनना शुरू हुआ। मतगणना में बीजेपी को जनता में स्पष्ट बहुमत दे दिया। अबतक की गणना के मुताबिक बीजेपी को 114 सीटें और कांग्रेस के खाते में 71 सीटें गई हैं। राजस्थान चुनाव से जुड़े हर एक बड़ अपडेट के लिए बने रहिए एनबीटी ऑनलाइन के साथ।
- 03:43 PM,Dec 03 2023विद्याधर नगर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार दीया कुमारी ने 71,368 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्हें कुल 1,58,516 वोट मिले।
- 03:36 PM,Dec 03 2023राजस्थान की यह जो शानदार जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी जिनका मंत्र था- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, यह उसकी जीत है. उनकी दी हुई गारंटी की जीत है, यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जीत है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है.यह जीत जनता की है जिसने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को अपनाने का काम किया है : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- 02:46 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के कुराज को नकारते हुए बीजेपी के सुराज को अपनाया: वसुंधरा राजेराजस्थान में बीजेपी की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बयान सामने आया है। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं की दिया। राजे ने कहा कि ये पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है। ये मोदी की गारंटी की जीत है, अमित शाह की रणनीति की जीत है, नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की जीत है। जनता ने कांग्रेस के कुराज को नकारते हुए बीजेपी के सुराज को अपनाया है। ये जीत 2024 में मोदी को फिर से देशवासियों को सेवा देने की जीत है।
- 02:25 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: देखिए राजस्थान में कहां से कौन जीता?
- चाकसू से बीजेपी के रामावतार बैरवा चुनाव जीते, कांग्रेस के वेदप्रकाश सोलंकी हारे
- सादुलशहर से बीजेपी के गुरवीर सिंह बराड़ चुनाव जीते
- आसपुर से भारत आदिवासी पार्टी के उमेश जीते
- चौरासी से BAP के राजकुमार रोत चुनाव जीते
- तिजारा से भाजपा के बाबा बालक नाथ चुनाव जीते
- जोधपुर लूणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जोगाराम पटेल जीते
- झोटवाड़ा से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीते
- सरदारपुरा से अशोक गहलोत चुनाव जीते
- डीडवाना से निर्दलीय यूनुस खान चुनाव जीते
- टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट चुनाव जीते
- बयाना से निर्दलीय रितु बनावत चुनाव जीती
- लाडपुरा से बीजेपी की कल्पना देवी की जीत
- कोटा के सांगोद से बीजेपी के हीरालाल नागर की हुई जीत
- रामगंज मंडी विधानसभा से बीजेपी के मदन दिलावर की हुई जीत
- ओसियां विधानसभा से भाजपा के भैराराम चौधरी जीते दिव्या मदेरणा हारी
- धौलपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी शोभारानी कुशवाह जीतीं
- आहोर से भाजपा प्रत्याशी छगनसिंह राजपुरोहित जीते
- बसेड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यासी संजय जाटव जीते
- 01:30 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: राजस्थान की इन सीटों पर भी आए चुनावी नतीजे, देखिए कौन-कौन जीता
- किशनगढ़ बास से कांग्रेस के दीपचंद खैरिया जीते
- नवलगढ़ से बीजेपी के विक्रम सिंह जाखल चुनाव जीते
- बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा चुनाव जीते
- अजमेर उत्तर से बीजेपी के वासुदेव देवनानी चुनाव जीते
- श्री गंगानगर से बीजेपी के जयदीप बिहानी चुनाव जीते
- अनूपगढ़ से कांग्रेस की शिमला नायक चुनाव जीतीं
- सूरतगढ़ से कांग्रेस के डूंगर राम गेदर चुनाव जीते
- श्रीमाधोपुर से बीजेपी के झाबर सिंह खर्रा चुनाव जीते
- 01:25 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: देखिए राजस्थान में कौन-कौन जीता
- कोटा उत्तर से कांग्रेस के स्वाति धारीवाल जीते
- जैसलमेर से भाजपा के छोटू सिंह भाटी चुनाव जीते
- जयपुर की हवामहल सीट से कांग्रेस के RR तिवारी चुनाव जीते, बीजेपी के बाल मुकुन्दाचार्य हारे
- मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी चुनाव जीती
- बानसूर से भाजपा के देवी सिंह शेखावत जीते, मंत्री शंकुतला रावत चुनाव हारीं
- चित्तौड़गढ़-चित्तौड़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या की हुई जीत।
- किशनगढ़ बास से कांग्रेस के दीपचंद खैरिया जीते
- 01:17 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: बीजेपी के सतीश पुनिया चुनाव हारे, देखिए क्या है ताजा अपडेट
- आमेर सीट से बीजेपी के सतीश पुनिया हारे
- चौमू से भाजपा के रामलाल शर्मा चुनाव हार, कांग्रेस की डॉ. शिखा मील बराला चुनाव जीतीं
- बीकानेर जिले की कोलायत सीट से भाजपा के अंशुमान सिंह चुनाव जीते, मंत्री भंवर सिंह भाटी हारे
- अजमेर दक्षिण से बीजेपी की अनिता भदेल जीतीं
- 01:13 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: दीया कुमारी 55 हजार वोटों से जीतीं, देखिए अब तक कौन-कौन जीता
- राजस्थान के विद्यानगर विधानसभा सीट से बीजेपी की दीया कुमारी चुनाव जीत गई हैं।
- विराटनगर विधानसभा सीट से भाजपा के कुलदीप धनखड़ जीते।
- भीनमाल से कांग्रेस के समरजीत चुनाव जीते।
- बगरू से भाजपा के कैलाश वर्मा चुनाव जीते।
- अलवर शहर से बीजेपी के संजय शर्मा जीते।
- 01:00 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: अशोक गहलोत क्यों नहीं बदल पाए राजस्थान में रिवाज? जानिए कांग्रेस की हार के पांच कारणRajasthan Chunav Results 2023 : राजस्थान में जनता में रिवाज कायम रखा है। जनता ने कांग्रेस सरकार की गारंटियों को दरकिनार करते हुए बीजेपी के पक्ष में बंपर वोटिंग की। राजस्थान में कांग्रेस हार रही है तो इसकी वजह क्या है? आइए आपको बताते हैं
- 12:47 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: कोटा जिले में कौन आगे कौन पीछेपीपल्दा 9 वां राउंड
- चेतन पटेल कांग्रेस:41032
- प्रेम गोचर,भाजपा-35698
- राखी गौतम,कांग्रेस- 62557
- संदीप शर्मा,भाजपा- 73230
- कल्पना देवी भाजपा- 6400
- नईमुद्दीन गुड्डू कांग्रेस- 42099
- मदन दिलावर भाजपा- 59165
- महेंद्र राजोरिया, कांग्रेस- 43747
- भानु प्रताप कांग्रेस- 36459
- हीरालाल नागर भाजपा- 44139
- प्रहलाद गुंजल भाजपा- 70905
- शांति धारीवाल कॉग्रेस- 71839
- 12:36 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बनाई बढ़तजयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर 16 राउंड की वोटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 16500 वोटों से आगे बढ़त बना ली है। वहीं कांग्रेस के अभिषेक चौधरी पीछे चल रहे हैं।
- 12:16 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अब तक 42 फीसदी वोट शेयरराजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भी रिवाज कायम है। बीजेपी 112 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को राजस्थान में 42.06 प्रतिशत वोट मिला है। वहीं कांग्रेस को 38.93 प्रतिशत वोट शेयर मिला है।
- 12:03 PM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 Live: राजस्थान के उदयपुर जिले की सीटों पर कौन आगे?
- गोगुंदा से भाजपा के प्रताप लाल भील वोटों 4804 से आगे।
- झाडोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी 15385 वोटों से आगे।
- खेरवाड़ा से बीजेपी के नाना लाल अहारी 590 वोटों से आगे
- उदयपुर ग्रामीण से भाजपा के फूल सिंह मीणा 12601 वोटों से आगे।
- उदयपुर शहर से बीजेपी के ताराचंद जैन 5511 वोटों से आगे।
- मावली से भाजपा के कृष्ण गोपाल पालीवाल 2256 वोटों से आगे।
- वल्लभनगर से भाजपा के उदयलाल डांगी 9799 वोटों से आगे।
- सलूंबर से कांग्रेस के रघुवीर मीणा 1609 मतों से आगे।
- 11:35 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान के जयपुर जिले में कौन आगे?
- फलोदी विधानसभा क्षेत्र छठा राउंड भारतीय जनता पार्टी के पब्बा राम बिश्नोई 5505 मतों से आगे।
- लोहावट 6 राउंड बीजेपी के गजेंद्र सिंह 7412 मतों से आगे।
- शेरगढ़ 9 राउंड बीजेपी के बाबू सिंह राठौड़ 7098 वोटो से आगे।
- ओसियां आठवां राउंड बीजेपी के भैराराम चौधरी सियोल 1746 मतों से आगे।
- भोपालगढ़ आठवां राउंड कांग्रेस की गीता बरवड़ 8776 मतों से आगे।
- सरदारपुर 9 राउंड कांग्रेस के अशोक गहलोत 15033 मतों से आगे।
- जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की मनीषा पवार 3770 मतों से आगे।
- सूरसागर सातवां राउंड भाजपा के देवेंद्र जोशी 15413 मतों से आगे.
- लूणी 10 व राउंड भाजपा के जोगाराम पटेल 10649 वोटो से आगे।
- बिलाड़ा 10 राउंड बीजेपी के अर्जुन लाल 1347 मतों से आगे।
- 11:32 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान के बाली जिले में कौन आगे?
- बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह 7400 मतों से आगे
- सोजत से भाजपा की शोभा चौहान 8415 मतों से आगे
- सुमेरपुर से भाजपा के जोराराम कुमावत 8102 मतों से आगे
- जैतारण से निर्दलीय लक्ष्मनाथ 3612 मतों से आगे
- पाली भाजपा के ज्ञानचंद पाठ 3329 मतों से आगे
- मारवाड़ जंक्शन से भाजपा के केसाराम 9958 मतों से आगे
- 11:21 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result LIVE: राजस्थान की हॉट सीटों पर कौन आगे
- अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट 8043 वोटों से आगे
- वसुंधरा राजे झालरापाटल सीट 26658 से आगे
- बालकनाथ योगी तिजारा सीट से 14712 आगे
- राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से 7933 वोटों से पीछे
- सचिन पायलट टोंक सीट से 2822 वोटों से आगे
- 11:02 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: बूंदी जिले में कांग्रेस की बढ़तराजस्थान के बूंदी जिले की दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। हिंडोली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांदना तीसरे राउंड में 7200 मतों से आगे चल रहे हैं। शोरायपाटन विधानसभा से छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी चुन्नीलाल बेरवा आगे चल रहे हैं। वहीं बूंदी विधानसभा सीट से कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा 3700 वोटो से राउंड में आगे चल रहे हैं।
- 10:59 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: जोधपुर में उलट-पलट का खेल शुरू हुआजोधपुर जैसे-जैसे काउंटिंग राउंड बढ़ रहे हैं वैसे ही उलट पलट का खेल हो चुका है। ओसियां सीट पर सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी प्रत्याशी भेराराम चौधरी ने कांग्रेस की दिव्या मदेरणा को 759 वोटो की लीड दी है।
- 10:34 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: जोधपुर जिले की 10 सीटों का क्या हाल?राजस्थान के जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 5-5 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस आगे चल रही है। देखिए सभी सीटों का लेटेस्ट अपडेट।
- 10:29 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार भी बीजेपी ने बनाई बढ़तराजस्थान विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी ने राज्य में बड़ी बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 73 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
- बीजेपी: 99
- कांग्रेस: 73
- भरताड़वसिप: 4
- बीएसपी: 3
- सीपीआई(एम): 2
- आरएलडी: 1
- RLP: 1
- BTP: 1
- निर्दलीय: 9
- 10:04 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान के पाली जिले में अब का अपडेटराजस्थान के पाली जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 3 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।पाली
- भाजपा 3388
- कांग्रेस 3577
- भाजपा 5635
- कांग्रेस 5687
- योगी लक्षमण 1449 निर्दलीय
- दिलीप चौधरी 1241 आजाद पार्टी
- भाजपा 4290
- कांग्रेस 3314
- भाजपा 4630
- कांग्रेस 2840
- भाजपा 3339
- कांग्रेस 2732
- 10:01 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: ब्यावर विधानसभा से कांग्रेस के पारस जैन आगेराजस्थान की ब्यावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी पारस जैन को 4724 वोट मिले। जब कि भाजपा के शंकर सिंह रावत को 3319 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी पारस जैन 1405 मतों से आगे चल रहे हैं।
- 09:49 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: टोंक विधानसभा से कांग्रेस के सचिन पायलट आगेराजस्थान विधानसभा चुनाव की टोंक सीट पर दूसरे चरण की मतगणना के शुरुआती रुझानों की काउंटिंग में सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। सचिन पायलट करीब 1100 मतो से आगे चल रहे हैं। टोंक विधानसभा में कुल 20 राउंड में होगी मतगणना।
- 09:36 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान के पाली में 5 से 4 सीटों पर बीजेपी की बढ़तराजस्थान के पाली जिले की 5 विधानसभा सीटों में से 4 में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।
- जैतारण सीट पर बीजेपी के अविनाश गहलोत आगे
- सोजत सीट से कांग्रेस के निरंजन आर्य आगे
- पाली सीट से बीजेपी के ज्ञानचन्द पारख आगे
- मारवाड़ जंक्शन से बीजेपी के केसाराम चौधरी आगे
- बाली सीट से बीजेपी के पुष्पेन्द्र सिंह राणावत आगे
- सुमेरपुर सीट से बीजेपी के जोराराम कुमावत आगे
- 09:27 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: कांग्रेस के सचिन पायलट पहले राउंड में पीछेराजस्थान की टोंक जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। टोंक विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट 240 वोटो से पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं।
- 09:23 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 27 सीटों पर आगेराजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी बीजेपी आगे ही है। बीजेपी 27 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे चल रही हैं।
- 09:21 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023 LIVE: राजस्थान चुनाव में कौन-कौन आगे?
- देवली उनियारा से बीजेपी के विजय बैंसला 3000 वोटों से आगे
- जोधपुर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाकंवर 4 वोटों से आगे
- जोधपुर सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से अशोक गहलोत 4657 वोटों से आगे
- झालावाड़ सीट से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे 5 हजार वोट से आगे
- जोधपुर लूणी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई 123 मतों से आगे
- जोधपुर सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जोशी 338 वोटो से आगे
- सुमेरपुर सीट से जोराराम कुमावत आगे भाजपा
- पाली से भाजपा के ज्ञानचंद पारख 150 मतों से आगे
- बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह आगे
- जैतारण से आजाद पार्टी से दिलीप चौधरी आगे
- कोटा दक्षिण से बीजेपी का संदीप शर्मा दो हजार वोट से आगे
- जोधपुर शेरगढ़ भाजपा के प्रत्याशी बाबू सिंह राठौड़ 1121 मतों से आगे
- 09:07 AM,Dec 03 2023राजस्थान चुनाव रिजल्ट: देखिए VVIP सीटों पर कौन आगे कौन पीछे
- अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से आगे
- वसुंधरा राजेझालरापाटल सीट से आगे
- बालकनाथ योगी तिजारा सीट से आगे
- राज्यवर्धन सिंह राठौर झोटवाड़ा सीट से आगे
- सचिन पायलट टोंक सीट से आगे
- 08:56 AM,Dec 03 2023Rajasthan Election Result: रुझानों में बीजेपी ने मारा शतक, कांग्रेस 85 सीटों पर आगेराजस्थान विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती हुई दिख रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने शतक लगा दिया है। बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य को भी 14 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।
- 08:26 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result: असत्य हार रहा है और सुशासन आएगा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयानRajasthan Chunav Result: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “पूर्ण बहुमत, स्पष्ट बहुमत, प्रचंड बहुमत-यह जनता ने आशीर्वाद भाजपा को दिया है। आज कुशासन का अंत हो रहा है, असत्य हार रहा है और सुशासन आएगा, न्याय की जीत होगी और यही जनता ने जनादेश दिया है।”
- 08:24 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav: सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत आगेराजस्थान की जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। फिलहाल पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। साढ़े 8 बजे से ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी।
- 08:12 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result LIVE: शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बनाई बढ़तराजस्थान विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही 4 सीटों पर अन्य भी आगे है।
- 08:03 AM,Dec 03 2023Rajasthan Election Result: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी दो सीटों पर आगेराजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। फिलहाल पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी दो सीटों पर आगे चल रही है। साढ़े 8 बजे के बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
- 07:51 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result LIVE: राजस्थान मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हालांकि वोटों की काउंटिंग से पहले ही पार्टियां जीत के दावे कर रही हैं। जयपुर में बीजेपी नेता सतीश पूनिया के निवास के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं।
- 07:43 AM,Dec 03 2023Rajasthan Election Result: अजमेर की 8 विधानसभा सीटों पर कितने चरणों में होगी काउंटिंगराजस्थान के अजमेर में मतगणना की तैयारियां चल रही हैं। अजमेर की 8 विधानसभा की मतगणना पॉलोटेक्निक कॉलेज में होगी। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। वहीं 8:30 बजे से ईवीएम मशीन से गिनती शुरू होगी।
- पुष्कर विधानसभा काउंटिंग 14 टेबल पर 18 राउंड मे होंगी।
- किशनगढ़ की 14 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना।
- अजमेर उत्तर 14 टेबल पर 15राउंड में होगी मतगणना।
- अजमेर दक्षिण 14 टेबल पर 14 राउंड में होगी मतगणना।
- केकड़ी की 14 टेबल पर 20 राउंड में मतगणना होगी।
- ब्यावर सीट की 14 टेबल पर 20 राउंड में काउंटिंग होगी।
- मसूदा की 14 टेबल पर 20 राउंड में काउंटिंग होगी।
- नशारीबाद की 14 टेबल पर 21 राउंड मे होंगी मतगणना।
- 07:32 AM,Dec 03 2023Tonk Election Result: टोंक की चारों सीटों पर मतगणना की तैयारियां पूरीराजस्थान की टोंक विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से पीजी कॉलेज में शुरू होगी। जिले की चार विधानसभा सीटों के नतीजे दोपहर तक सामने आएंगे। टोंक विधानसभा की 20 राउंड में मतगणना होगी। वहीं मालपुरा, निवाई सीट पर 22-22 राउंड में और देवली उनियारा विधानसभा की 24 राउंड में मतगणनी होगी। पहले बैलट पेपर, ईटीबीपीएस के वोटों की गिनती होगी इसके बाद ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 324 कर्मियों को लगाया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
- 07:24 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Results: बीजेपी 125 सीटों से ज्यादा जीतेगी, सतीश पुनिया का बड़ा दावाRajasthan Chunav Results: राजस्थान चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी नेता सतीश पुनिया ने कहा कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, राजस्थान में कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ वोट होगा, मोदी जी के नाम और काम के समर्थन में होगा, बीजेपी के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय होगी। मैं पूरे तरह से आश्वस्त हूं कि बीजेपी 125 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
- 06:58 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result: कुछ ही घंटों बाद बनेगी बीजेपी की सरकार, राजस्थान नेता विपक्ष का दावाRajasthan Chunav Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, ‘थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।’
- 06:33 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Live: फिर बनेगी राजस्थान में कांग्रेस सरकार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दावाराजस्थान विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है…कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे…”
- 05:57 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result Live: मतगणना केंद्रों पर मतगणना टेबल का आवंटनराजस्थान में मतगणना कर्मियों का रेंडमाइजेशन 3 स्तर पर प्रथम स्तर का रेंडमाइजेशन हो चुका है, द्वितीय स्तर का रेंडमाइजेशन मतगणना के प्रारंभ होने के 24 घंटे पूर्व हो चुका था और तृतीय रेंडमाइजेशन मतगणना के दिन सुबह 5 बजे हुआ है, जिसके द्वारा मतगणना कर्मियों को मतगणना टेबल का आवंटन किया जा रहा है।
- 05:20 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023: सीनियर नेता राजस्थान में जुट रहेकांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता शनिवार को राजस्थान में जुट रहे हैं। कांग्रेस में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को मतगणना के दौरान राजनीतिक मामलों को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार शाम जयपुर पहुंच गए। हुड्डा चुनाव नतीजों पर नजर रखेंगे और हाईकमान को रिपोर्ट करेंगे।
- 05:19 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result: वसुंधरा ने मंदिर में पूजा-अर्चना कीजहां पार्टियां प्लान-बी पर काम कर रही हैं, वहीं नतीजों से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की त्वरित तत्परता और सतर्कता ने एक नई राजनीतिक चर्चा शुरू कर दी है। नतीजों के ऐलान से पहले ही वसुंधरा राजे ने ‘देव दर्शन’ शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह उन्होंने जयपुर के मोती डूंगरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन किए। कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता शनिवार को राजस्थान में जुट रहे हैं।
- 05:18 AM,Dec 03 2023Result Chunav Result: कांग्रेस व भाजपा की बैठकों से सस्पेंस बरकरारविधानसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के राज्य मुख्यालयों में व्यस्त गतिविधियां देखी गईं। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि त्रिशंकु विधानसभा जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर किसी भी “तत्काल और त्वरित” निर्णय लेने की तैयारी चल रही है।
- 05:16 AM,Dec 03 2023Rajasthan Chunav Result 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर किसने क्या कहा?बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘जनता का इंतजार खत्म होगा। अराजकता और भ्रष्टाचार से छूट मिलेगी। राजस्थान को कांग्रेस की इस लूट वाली सरकार से अब मुक्ति मिलेगी। वहीं, कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार राजस्थान में बनेगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि मैंने राजस्थान में समय बिताया और जमीनी स्थिति जानता हूं। बीजेपी परिणाम आने के बाद अपने सारे बयान वापस लेगी।
- 05:15 AM,Dec 03 2023Rajasthan Election 2023: सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी वोटों की गिनतीसुबह 8 बजे से राजस्थान चुनाव के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग होगी। इसके बाद साढ़े 8 बजे से सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। मतगणना केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं।
Add Comment