बीकानेर। आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पूरे देश में शुरू होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान देशवासियों से अपने घरों दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद पीएम मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की है यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल छह करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो साझा की थी जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ साझा की थी इस साल यह संख्या और भी बढ़ेगी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के साथ ही तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा कैनवास व तिरंगा गोष्ठी जैसे आयोजन भी किए जाएंगे इस दौरान लोगों को यह भी बताया जाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक तिरंगा कैसे अस्तित्व में आया शहर जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी ने बताया इस अभियान को लेकर जिले व मंडल स्तर पर संयोजक बनाएं गए है बीकानेर शहर से मोहन सुराणा को जिला संयोजक व विजय उपाध्याय को सहसंयोजक नियुक्त किया है। गोपेश्वर मंडल प्रेम गहलोत, पुराना शहर मंडल अनिल हर्ष, नयाशहर मंडल सुरेश मारू, जस्सूसर मंडल बलदेव स्वामी, मुक्ताप्रसाद मंडल मनीष श्रीमाली, गंगाशहर मंडल मूलचंद दैय्या, रानीबाजार मंडल धर्मेंद्र सिंह, शिवबाड़ी मंडल संजय गुप्ता, जूनागढ़ मंडल विकास पंवार, लालगढ़ मंडल फारुख चौहान को नियुक्त किया गया है।
Latest Posts
- “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में प्रयत्न संस्था की नाट्य शाला ग्रुप “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” “स्वराज” नामक ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन

- जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

- बज्जू में विधायक जनसुनवाई केंद्र का हुआ शुभारंभ, ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले ₹2650 करोड़ के विकास कार्य – अंशुमान सिंह भाटी

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


