जम्मू कश्मीर में दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम, श्रीनगर के बेमिना से लश्कर के 4 आतंकी गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*जम्मू कश्मीर में दहशतगर्दों की बड़ी साजिश नाकाम, श्रीनगर के बेमिना से लश्कर के 4 आतंकी गिरफ्तार*
आतंकियों के पास से 4 पिस्टल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, ये आतंकी श्रीनगर में बड़े हमले की फिराक में थे.

*REPORT BY SAHIL PATHAN*

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना से लश्कर के 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये आतंकी (Lashkar terrorists) हमले की फिराक में थे. आतंकियों के पास से 4 पिस्टल समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने इसकी जानकरी दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, ये आतंकी श्रीनगर में बड़े हमले की फिराक में थे. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है.
इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए थे. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आशिक हुसैन लोन निवासी हैदर मोहल्ला, उशकारा, बारामुला के रूप में हुई थी. दूसरे आतंकी की पहचान उजैर अमीन गनी निवासी कंठबाग, बारामुला के रूप में हुई थी.

*आतंकियों पर लगातार हो रही है कार्रवाई*
वहीं इससे पहले इसी महीने की एक तारीख को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सुरक्षाबलों ने को दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. इनमें से एक आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का था. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया था, ‘कुलगाम पुलिस और सेना (34 राष्ट्रीय राइफल्स) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक हाइब्रिड आतंकवादी यामीन युसूफ भट को गिरफ्तार किया है, जो गाडीहामा कुलगाम का रहने वाला है.’ पुलिस मुताबिक, आतंकवादी के पास से हथियार और गोलाबारूद, पिस्तौल, दो ग्रेनेड तथा पिस्तौल के 51 कारतूस बरामद किए गए थे.

*लगातार बढ़ रही है हाईब्रिड आतंकियों की लगातार संख्या*
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाईब्रिड आतंकियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हाईब्रिड आतंकी राजनीतिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को लगातार निशाना बना रहे हैं. दरअसल, हाइब्रिड आतंकी उसे कहा जाता है, जिन्हें आतंकी समूहों द्वारा केवल एक या दो मिशनों को अंजाम देने के लिए लाया जाता है. हाइब्रिड आतंकियों को आतंकवादी समूहों द्वारा कट्टर बनाया जाता है. फिर उन्हें स्टैंडबाय मोड पर रखा जाता है. जब आतंकी घटना को अंजाम देने की बारी आती है तब उसे लगाया जाता है.

Categories:
error: Content is protected !!