जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई हैं. रीट परीक्षा में कथित धांधली का मास्टर माइंड बत्तीलाल मीणा गिरफ्तार किया गया है. बत्तीलाल मीणा को SOG की टीम ने केदारनाथ से दबोचा है. साथ ही एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया. पिछले 3 दिन से SOG की टीम बत्तीलाल के पीछे थी. उत्तराखंड से ट्रैक करती हुई टीम केदारनाथ पहुंची थी. ADG (ATS) SOG अशोक राठौड़ के निर्देशन में बड़ी सफलता मिली है. गौरतलब है कि रीट का पेपर लीक करने के मामले में फरार चल रहे मास्टर माइंड बत्तीलाल मीणा की एसओजी की टीम 15 दिन से तलाश कर रही थी. तलाश के लिए एसओजी की 4 टीमें व दाैसा, सवाई माधाेपुर पुलिस की टीमें तलाश के लिए राजस्थान से बाहर भेजी गई थी. अब तक की एसओजी की जांच में मास्टर माइंड बत्तीलाल के द्वारा ही पेपर लीक करने की बात सामने आई है. मामले में एसओजी अब तक 14 लाेगाें काे गिरफ्तार कर चुकी है.
Latest Posts
- प्रथम सिंधु कुंभ संपन्न-दल लौटा

- बीकानेर: रखरखाव कार्य के चलते दो दिन विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
- ‘जरा सामने तो आओ छलिए’ कार्यक्रम में पंडित भरत व्यास व बी.एम. व्यास को दी स्वरांजलि

- “Kapde Ki Thaili, Meri Saheli” Campaign Promotes Sustainable Living as Mahavir International Veera East Delhi Centre Distributes Reusable Cloth Bags in Swasthya Vihar Market

- महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के रवैये का खामियाजा भुगत रहे चार जिलों के बी.एड. कॉलेज, पीटीईटी काउंसलिंग में पहली सूची से बाहर होने का खतरा

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS









