बीकानेर। फायर वर्क्स एसोसिएसन के अध्यक्ष लूणकरण सेठिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने पटाखा व्यवसाइयों की भावना को समझते हुए इस वर्ष समय पर अस्थाई लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से फायर वर्क्स व्यवसाइयों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई | एसोसियेशन ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आतिशबाजी मार्केट में भूखंडों का भौतिक कब्जा दिलवाने बाबत ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर की फायर वर्क्स एसोशियेशन जो कि आतिशबाजी मार्केट हेतु लगभग 13 सालों से संघर्ष करती आ रही है और 2013 में शिवबाड़ी क्षेत्र में आतिशबाजी मार्केट के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की शूरूआत हुई और इसके लिए स्थाई अनुज्ञापत्र धारकों से आवेदन भी मांगे गए और साथ ही धरोहर राशि भी जमा करवाई गई तत्पश्चात लौटरी द्वारा 38 आवेदकों को भूखंड आवंटित किये गये और मार्केट का शिलान्यास कर मूलभूत सुविधाओं के लिए 50 लाख का टेंडर भी निकाला गया किन्तु उस समय आचार संहिता लग जाने से अब तक भौतिक कब्जा नहीं मिल पाया है और आज वर्तमान में आतिशबाजी मार्केट का भौतिक कब्जा ना मिलने से पटाखा व्यवसाइयों को भारी नुकसान हो रहा है | जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शीघ्र की इस समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया |
Latest Posts
- राधाकिशन तंवर मामले में कार्रवाई की मांग तेज, CCI अध्यक्ष अरुण अग्रवाल अधिकारियों से मिले

- रास रंग में सजेगी बीकानेर की शाम, विधायक सिद्धि कुमारी ने किया बैनर का विमोचन

- पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित

- औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल, उद्योग संघों ने जताई नाराजगीरीको के बजाय अब उद्योग संघ अपने स्तर पर करवाएंगे सफाई, खर्च का भुगतान करेगा रीको लिमिटेड
- बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट्स एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के नवनिर्वाचित मुकुल झांब पैनल का खुदरा व्यापारी संघ ने किया भव्य सम्मान

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


