पिस्टल के साथ वीडियो बनाया, फिर लिखा ‘गैंगस्टर’:12th क्लास की लड़की बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पिस्टल के साथ वीडियो बनाया, फिर लिखा ‘गैंगस्टर’:12th क्लास की लड़की बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा

फेमस होने होने के लिए युवती को पिस्टल के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चेतावनी देकर उसे जमानत पर छोड़ दिया है। युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फेमस होने के लिए ऐसा किया है। मामला अजमेर का है।

शिवानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

शिवानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

12th क्लास की स्टूडेंट है लड़की

एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान ने बताया- युवती का नाम शिवानी सैनी (18) पुत्री चंद्रप्रकाश है। वह बालूपुरा स्कूल के पास, सिविल लाइन (अजमेर) की रहने वाली है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस पूछताछ में शिवानी ने बताया कि वह 12th क्लास की स्टूडेंट है। उसने अमेजॉन से नकली पिस्टल ऑर्डर किया था। पिस्टल आने के बाद आनासागर चौपाटी पर पिस्टल के साथ रील बनाई थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

वीडियो पर लिखा ‘गैंगस्टर’
पुलिस की मानें ने तो शिवानी ने बताया कि नकली हथियारों के साथ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गैरकानूनी है, इस बारे में उसे पता नहीं था। उसने फेमस होने के लिए नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था और गैंगस्टर लिखा था।

पुलिस पकड़ने पहुंची तो सो रही थी
एडिशनल एसपी ने बताया- क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह करीब 7 बजे शिवानी के घर पहुंची थी। उसकी मां ने घर दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि बेटी सो रही है। लेडी कॉन्स्टेबल ने कमरे में जाकर उसे जगाया और वीडियो के बारे में पूछा। उसने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाना कबूला। तब पुलिस उसे थाने लेकर आई।

शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है।

शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है।

कोर्ट ने हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस ने युवती को 151 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। शिवानी को हिदायत दी गई है कि इस तरह की हरकत आगे नहीं करें। हथियारों के साथ फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है। शिवानी के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। शिवानी चार भाई-बहन है। वह दूसरे नंबर की है।

Categories:
error: Content is protected !!