Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

फर्जी कागजातों से मैरिज सर्टिफिकेट बनाने पर नगर निगम कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फर्जी कागजातों से मैरिज सर्टिफिकेट बनाने पर नगर निगम कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज

बीकानेर

नगर निगम कर्मचारियों व अन्य पर फर्जी कागजातों से षड्यंत्रपूर्वक दो अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती का मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का आरोप लगाते हुए सदर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ करेंगे।

युवती के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी पुत्री और जुबेर खान का नगर निगम कर्मचारियों ने मैरिज सर्टिफिकेट बनाया है। इसके लिए ना तो हिन्दू विवाह के दस्तावेज पेश किए गए हैं और ना ही मुस्लिम धर्म अपनाकर विवाह करने के दस्तावेज दिए हैं। नगर निगम के साथ षड्यंत्रपूर्वक कूटरचित दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। रिपोर्ट में जुबेर, उसके पिता सहजाद खान, माता बेबी शहनाज, दस्तावेजों के गवाह व नगर निगम कर्मचारी चंचल चांवरिया, अशोक चांवरिया व अन्य व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसकी जांच सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ को सौंपी गई है।

दूसरी ओर, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत की गई कि एक व्यक्ति शनिवार को अवकाश के बावजूद नगर निगम के विवाह पंजीयन प्रकोष्ठ में पहुंचा और दस्तावेजों से छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने एक वीडियो भेजा है जिसमें एक शख्स प्रकोष्ठ के कमरे में जाकर वापस आता नजर आ रहा है। यह निगम कर्मचारी प्रभात है जो उसकी प्रकोष्ठ में सफाईकर्मियों की भर्ती से संबंधित काम के लिए गया था। मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जाने की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!