बीकानेर के खाजूवाला में सरसों की फसल के ढेर में भीषण आग, 6 बीघा फसल जलकर खाक, किसान को लाखों का नुकसान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।खाजूवाला क्षेत्र के 6KLD कुण्डल में कल देर रात अज्ञात कारणों से एक खेत में रखी सरसों की फसल में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में किसान अजय पाल कड़वासरा की करीब 6 बीघा सरसों की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय पाल कड़वासरा ने खेत में सरसों की फसल काटकर रखी थी। देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरी फसल को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के किसानों ने तत्काल मदद की और पुलिस को सूचना दी।
खाजूवाला थाना से हैड कांस्टेबल धारा सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खेत में कोई बिजली लाइन नहीं थी, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम है। ऐसे में आग लगने के पीछे किसी संदिग्ध गतिविधि की आशंका भी जताई जा रही है।
इस अग्निकांड में अजय पाल कड़वासरा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
गांव के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए। फसल कटाई के इस मौसम में खेतों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित किसान को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!