बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आज सदस्यता अभियान बीकानेर जिले की समीक्षा बैठक शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे। किस तरह बीकानेर में सदस्यता अभियान चल रहा है और इसे किस प्रकार और गति दी जाए उसको लेकर जिला पदाधिकारियों, सदस्यता अभियान प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष शहर और देहात कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा इस सदस्यता अभियान में भाजपा ने अब तक महारिकॉर्ड बनाया है सदस्यता अभियान में देश में 11 दिनों में बनाए 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा और बीकानेर 27 हजार पार सदस्य अब तक बन चुके है बीकानेर जिले का वातावरण अभी भक्तिमय है मेलों का माहौल है जल्दी बीकानेर जिले में भी ये अभियान तेजी पकड़ेगा मुझे बीकानेर जिले की टीम पर भरोसा है प्रदेश नेतृत्व ने जितना आंकड़ा बीकानेर को दिया है वो उससे सवाया ही करेगा और हम प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाए ऐसा लक्ष्य लेकर चलना है भाजपा का सदस्यता अभियान देशव्यापी है मेघवाल ने आह्वान किया घर-घर जाकर आम जन मानस को सदस्यता अभियान से जोड़ें भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही हैभाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो गारंटी है भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में खुशहाली है भाजपा सरकार में महिला, किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी पूर्णतयः सुरक्षित और निडर है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह, सेवा पखवाड़ा के रूप में हर वर्ष पार्टी मनाती है जिसमे रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर के साथ सेवा के कार्य प्रत्येक मंडल व मोर्चा के साथ मिलकर किए जाएंगे। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने जिस तरह जिले से बूथ तक का कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभा रहा है सभी का आभार व्यक्त किया। विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, सदस्यता अभियान जिला संयोजक श्याम चौधरी, सवाई सिंह तंवर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहन सुराना ने किया। आज की बैठक में नरेश नायक, श्याम सुन्दर पंचारिया, मोहन मेघवाल, हनुमान सिंह चावड़ा, जितेंद्र रजवी, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, बनवारी शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, महावीर चारण, सलीम जोइया, श्याम सिंह हांडला, कैलाश बापेऊ, सुरेश चंद्र भसीन, अंकुश चोपड़ा, इंद्र चंद ओझा, मंडल नरसिंह सेवग, अजय खत्री, अभय पारीक, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, विनोद करोल, चंद्र प्रकाश गहलोत, ओम प्रकाश मीणा, चंद्र मोहन जोशी, जसराज सिंवर, शिव प्रजापत,शिव स्वामी,राधा देवी सियाग, आस्करण भट्टड़, नवरत्न घिंटाला,कुंभाराम सिद्द, मनमोहन सिंह, भगीरथ चांवरिया, देवीलाल मेघवाल, भवर लाल जांगिड़, विनोद गिरी गुसाई, सरोज भोभरिया के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest Posts
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS







