बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में महाविद्यालय खेल समिति तथा एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 26/8/2024 से 31/8/2024 तक राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस में खेल प्रभारी डॉ अविनाश जोधा के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता के साथ खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया व समिति सदस्यों ने छात्राओं के साथ मिलकर श्रमदान किया व परिसर में पौधारोपण किया। खेल सप्ताह के अन्तर्गत सप्ताह पर्यंत विविध पारंपरिक खेलों के साथ साथ अन्य का आयोजन किया गया जिसमें सतौलिया,रस्साकसी, रुमाल झपट्टा,कबड्डी,खो-खो, बास्केट बॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रॉप जंपिंग, प्लाक चैलेंज, शतरंज आदि खेल खेले गए। मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य में चतुर्थ दिवस पर प्रभात फेरी व रन फॉर फिट इंडिया थीम पर कार्यक्रम करवाए गए जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने करणी सिंह स्टेडियम में जाकर वॉकथान किया। खेल सप्ताह के समापन दिवस पर विविध गतिविधियां आयोजित की गई। खेल प्रभारी डॉ जोधा ने पारंपरिक खेलों को संस्कृति का वाहक बताते हुए खेलों का जीवन में महत्व समझाया और हर व्यक्ति को जीवन में खेल को अनिवार्य गतिविधि बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ अभिलाषा आल्हा, डॉ इंदिरा गोस्वामी, डॉ उज्ज्वल गोस्वामी, डॉ असित गोस्वामी,खेल समिति के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉक्टर हेमेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों कार्यक्रम अधिकारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
Latest Posts
- MODI GOVERNMENT’S MAJOR MULTI-STATE CRACKDOWN ON ISI-BACKED SHAHZAD BHATTI NETWORK AHEAD OF INDEPENDENCE DAY; 253 DETAINED ACROSS 14 STATES

- “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में प्रयत्न संस्था की नाट्य शाला ग्रुप “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” “स्वराज” नामक ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन

- जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


