बीकानेर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई तृतीय व चतुर्थ के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर “शिक्षा का अधिकार अधिनियम” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर महेश कुमार रचयिता थे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अभिलाषा आल्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की आवश्यकता व वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंजू सांगवा तथा और डॉ सुनीता बिश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम में एनएसएस के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयं सेविकाओं को व्याख्यान व कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज अभिविन्यास के अंतिम दिवस पर प्रो रचयिता ने “आरटीई” की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों की मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा के प्रावधानों से स्वयंसेविकाओं को अवगत करवाया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को इस ऐतिहासिक मौलिक अधिकार के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में प्रो संजू श्रीमाली व सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही ।
Latest Posts
- उदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभ

- Bikaner ICSI Regional Chapter Attains 80% Result; Rishi Mundhra Secures AIR 10

- राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित : सदस्यों को जोडऩे, शिक्षा व सहायता कोष पर हुआ मंथन

- अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट में कुंवर इन्द्र सिंह और बार एसोसिएशन श्री दुर्गागढ़ की टीमों ने दर्ज की जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

- करीब दस हजार लोगों की सहभागिता के साथ ‘बिकाणा मुद्रा महोत्सव’ का भव्य समापन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


