विधानसभा उप चुनाव-2021: उम्मीदवार प्रचार सामग्री में करें इको फ्रेंडली पदार्थों का इस्तेमाल -मुख्य निर्वाचन अधिकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 3 अप्रैल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने सभी राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों से चुनाव प्रचार के दौरान पॉलिथीन और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग कर इको फ्रेंडली पदार्थों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

श्री गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को देश भर की सिविल सोसाइटी, पर्यावरण संरक्षक, एनजीओ और आम नागरिकों से चुनाव प्रचार के दौरान बहुतायत मात्रा में प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य पर्यावरण को दूषित करने वाली सामग्रियों से प्रचार करने की शिकायत मिली है।

श्री गुप्ता ने बताया कि प्लास्टिक पॉलिथीन व अन्य सामग्रियां चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी पर्यावरण का नुकसान करती हैं। ऐसे में प्लास्टिक की बजाय जूट, कपड़ा व अन्य वस्तुओं का प्रयोग करेंगे तो पर्यावरण भी सुरक्षित रह सकेगा।

गौरतलब है कि आयोग ने पश्चिम बंगाल, आसाम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए आम चुनाव के दौरान भी सभी उम्मीदवारों से प्रचार के दौरान लगने वाले बैनर, बंटिंग, होर्डिंग, पोस्टर और झंडों में प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल करने की अपील की थी।

Categories:
error: Content is protected !!