बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ प्रभारियों व पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे मुख्य वक्ता सदस्यता अभियान बीकानेर शहर प्रभारी ओपी महेंद्रा ने विस्तार से अभियान की जानकारी दी। ओपी महेंद्रा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर सदस्य बनाने है जहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संभव नहीं होगा तो फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे। 11 सितंबर से 17 सितंबर तक महासदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे हमें आमजन को भाजपा की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने की जरूरत है अधिकाधिक स्वैच्छिक सदस्यता ही हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 व्यक्ति की सदस्यता की जाएगी प्रथम चरण में सदस्य बन चुके लोगों को साथ ले जाकर घर-घर सदस्यता दिलाई जाएगी दूसरे चरण में सामूहिक रूप से बाजार, पार्क, कॉलेज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए जाएंगे। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा हमे प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी संख्या निर्धारित की गई है हम हमारे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओ के सहयोग से उससे कही ज्यादा सदस्य बीकानेर शहर से बनायेगे जिसको लेकर जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए है और सदस्यता अभियान का कार्य तेज गति से चल रहा है। आज की बैठक में सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने सदस्यता अभियान की सरंचना से सभी को अवगत करवाया। आज की सदस्यता अभियान की बैठक में पश्चिम विधान सभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, जिला सदस्य राजेंद्र पंवार, विजय उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल, भारती अरोड़ा, प्रभारी हनुमान सिंह चावड़ा, जितेंद्र रजवी, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास,महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, शशिकांत शर्मा, बनवारी शर्मा, महावीर चारण, अशोक मीणा, सलीम जोइया, श्याम सिंह हांडला, कैलाश बापेऊ, सुरेश चंद्र भसीन, अंकुश चोपड़ा, इंद्र चंद ओझा, मंडल नरसिंह सेवग, अजय खत्री, अभय पारीक, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, विनोद करोल, चंद्र प्रकाश गहलोत उपस्थित रहे।
Latest Posts
- सत्य, साहस और न्याय का नरसिंह अवतार!”

- आज का पंचांग और राशिफल

- JODHPUR RUNWAY REOPENS: INDIAN AIR FORCE RESTORES CRITICAL AVIATION LIFELINE WITH PRECISION, SPEED, AND STRATEGIC FORESIGHT

- BIKANER POLICE CRACKS DOWN ON ARMS NETWORK: ACTIVE CRIMINAL BANWARI GAAT ARRESTED WITH ILLEGAL PISTOL IN SECOND MAJOR ACTION OF THE DAY

- INDIAN ARMY AND ASSAM POLICE CRACK DOWN ON ANTI-NATIONAL NETWORKS IN UPPER ASSAM: INTELLIGENCE-DRIVEN OPERATIONS DELIVER MAJOR SUCCESS

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



