समिट एवं स्टीयरिंग व्हीलस अभियान के लिये डॉ. सुषमा बिस्सा गईं अरूणाचल प्रदेश, बछेंद्री पाल के नेतृत्व में होने वाले अभियान में देशभर की 10 महिलाओं का हुआ चयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। ख्यातनाम पर्वतारोही डा. सुषमा बिस्सा अरूणाचल प्रदेश में प्रारंभ होने वाले समिट एवं स्टीयरिंग व्हीलस अभियान के जयपुर होते हुए गौहाटी पहुंची । एडवेंचर फाउन्डेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डॉ. सुषमा को रेलयात्रा के दौरान शुभकामनाएं दी । शर्मा ने बताया कि फिट 50$ महिलाओं के इस अभियान का नेतृत्व एवरेस्ट विजयिनी सुश्री बचेन्द्री पाल कर रही है । तीन सप्ताह के इस अभियान दल में देशभर की 10 महिलाओं का चयन किया गया है जिसमें डा. सुषमा बिस्सा का नाम शामिल है । 10 अक्टूबर से गौहाटी से प्रारंभ होने वाले इस अभियान में जहां पर्वतारोहण व ट्रेकिंग की जाएगी वहीं कुछ स्थानों पर जीप व्हीकल से भी यात्रा की जाएगी । भारतीय सेना व टाटा स्टील एडवेंचर फाउन्डेशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है ।

Categories:
error: Content is protected !!