नई दिल्ली 28 अप्रैल 2025।साहित्य अकादेमी द्वारा अपनी ‘वेबलाइन साहित्य शृंखला’ के अंतर्गत राजस्थानी भाषा के युवा कवियों के साथ ‘युवा साहिती’ कार्यक्रम का आयोजन आॅनलाइन किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री सपना वर्मा, श्री पूनम चंद गोदारा और डाॅ0 गौरीशंकर निमिवाळ ने अपनी राजस्थानी कविताएँ सुनाईं। रंगकर्म और शिक्षण-व्यवसाय से जुड़े डाॅ. निमिवाळ ने ‘रंगजातरा’, ‘आलणो अर घर’, ‘कठे है घर?’, ‘पींपली’, ‘रोटी’ एवं ‘छांटां-छिड़को’ कविताओं का पाठ किया। युवा कवयित्री सपना वर्मा ने ‘कलाकारी’, ‘नाम री चिड़कली’, ‘माॅडर्नपणौ’, ‘धरती गो घूमणौ’, ‘लुगाई’ एवं ‘त्यूंहारी’ कविताएँ सुनाईं, जिनमें स्त्री-जीवन के यथार्थ और सपनों से जुड़ी अभिव्यक्तियाँ थीं। श्री पूनम गोदारा ने ‘चीकणो घड़ी’, ‘नदी अर सागर’, ‘पारधी’, ‘मंजूर नेता’ एवं ‘चै’रक्या’ अपनी कविताओं के साथ-साथ कुछ गजलों का पाठ भी किया। व्यक्ति, परिवार और समाज के अनुभवों से जुड़ी इन अभिव्यक्तियों को श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया गया और सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अकादेमी के उपसचिव डाॅ. देवेंद्र कुमार देवेश ने कवियों का संक्षिप्त परिचय दिया और अंत में औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया।
Latest Posts
- Lt Gen Balbir Singh Extends Greetings to Kashmir Awaam After Taking Charge of Chinar Corps

- Air Marshal Nagesh Kapoor Presides Over TACDE Graduation Ceremony, Urges Combat Readiness

- Lt Gen Prasanna Kishore Mishra Reviews Operational Preparedness in Kachriyal and CIF Romeo Areas

- Lt Gen Pushpendra Singh Reviews Kharga Sappers’ Combat Readiness on River Ganges

- Lt Gen Vijay B Nair Takes Over as Commandant of Infantry School Mhow

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



