अस्पताल से दादी के सामने नवजात चोरी:दो महिलाएं चेकअप का झांसा देकर एक दिन की बच्ची को उठाकर ले गई, सीसीटीवी में दिखी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अस्पताल से दादी के सामने नवजात चोरी:दो महिलाएं चेकअप का झांसा देकर एक दिन की बच्ची को उठाकर ले गई, सीसीटीवी में दिखी

हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं। - Dainik Bhaskar

हॉस्पिटल की गैलरी में प्रसूता वार्ड की तरफ जाती दिखी आरोपी महिलाएं।

अस्पताल से नवजात के चोरी होने का मामला सामने आया है। बच्ची के जन्म के 24 घंटे बाद दो महिलाएं उसे चुराकर ले गई। महिलाओं ने बच्ची के चेकअप का झांसा दिया था। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं दिखी हैं। परिवार ने बच्ची के नहीं मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। घटना सीकर के नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल की सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है।

नवजात के पिता हनुमान (22) ने बताया कि वह हरजनपुरा बाछड़ी गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी ममता देवी (20) को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। पत्नी ने रविवार को ही बच्ची को जन्म दिया था। सोमवार सुबह नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी जच्चा-बच्चा के पास बैठी थी। इस दौरान दो महिलाएं आई और चेकअप का बहाना कर बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई।

एएसपी शालिनी नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी से घटना की जानकारी लेती हुई।

एएसपी शालिनी नवजात की बड़ी दादी मिश्री देवी से घटना की जानकारी लेती हुई।

चेकअप का झांसा देकर बच्ची को लेकर गई महिलाएं
नवजात के पिता ने बताया कि सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच वह चाय पीने के लिए हॉस्पिटल से बाहर चला गया था। पत्नी टॉयलेट करने गई थी। पीछे से दो महिलाएं चेकअप का झांसा देकर नवजात को चोरी कर ले गई। नवजात की मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लेकर गई। काफी देर तक दोनों महिलाओं के नहीं आने पर स्टाफ से जाकर पूछा। तब पता चला कि स्टाफ की तरफ किसी को नहीं भेजा गया था।

सीसीटीवी में दिखी दो महिलाएं
मामले की जानकारी पर पुलिस हॉस्पिटल में पहुंची। स्टाफ और परिजनों से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखें, जिसमें दो महिलाएं नजर आई। एक महिला जैकेट में और दूसरी ने लाल रंग का शॉल ओढ़ रखा था। फुटेज में दोनों महिलाओं की पीठ दिखी है। महिला शॉल के अंदर नवजात को छुपाकर लेते नजर आई है।

बच्चा नहीं मिलने पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
ASP शालिनी और SP बेनीवाल नीमकाथाना जिला हॉस्पिटल पहुंचे। ASP ने बताया कि मामले को लेकर चार टीमों का गठन किया गया है। अस्पताल समेत मुख्य मार्गों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। हॉस्पिटल गार्ड और कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, परिजनों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर नवजात नहीं मिला तो प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रसूता ममता ने सोमवार सुबह बच्ची को जन्म दिया था।

प्रसूता ममता ने सोमवार सुबह बच्ची को जन्म दिया था।

महिला के पहली संतान भी बेटी
ममता का पीहर नीमकाथाना के भगेगा गांव में है। 23 नवंबर 2020 को हनुमान गुर्जर से शादी हुई थी। ममता के एक बच्ची और है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था।

घटना के बाद नीमकाथाना हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा कर दिया।

घटना के बाद नीमकाथाना हॉस्पिटल में परिजनों ने हंगामा कर दिया।

Categories:
error: Content is protected !!