NATIONAL NEWS

आई आई एस यूनिवर्सिटी में स्टेबिन बेन ने म्यूजिकल नाइट में बिखेरा जलवा तू मिले दिल खिले… .. थोड़ा थोड़ा प्यार से जगाया, छात्राओं में जोश रोमांच से सराबोर 17 फरवरी की खुशनुमा शाम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। आई आई एस विश्वविद्यालय के एनुअल फैस्ट का लास्ट डे कॉसमॉस 2023 (स्टारडस्ट), सजा हुआ मंच, ग्रीन ग्रास ग्राउंड, स्टेबिन बेन के लिए तैयार रोमांच से भरपूर स्टूडेन्ट्स का काउड । शुक्रवार की यादगार शाम ऊर्जा, उत्साह एवं जोश से भरी हुई थी जब लोकप्रिय स्टार गायक स्टेबिन बेन ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मंच पर कदम रखा। बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक स्टेबिन बेन को थोड़ा थोड़ा प्यार, इश्क दी फीलिंग, इननी सी गल, एक तू ही तो है, दुआ करो और तू मिले दिल खिले, मेरा दिल कितना पागल है, बदन पे जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है जिनका युवाओं में बड़ा क्रेज हैं।

कॉन्सर्ट में आई आई एस यूनिवर्सिटी में स्टूडेन्ट्स और फैकल्टी मेम्बर्स में एक विशेष उत्साह दिखा। आईआईएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ राखी गुप्ता ने स्टेबिन बेन को पेंटिंग देकर सम्मानित किया और स्टोल भेंट किया। इस मौके पर वाईस चांसलर टी एन माथुर एवं विभिन्न संकायों के डीन उपस्थित थे। शो को यादगार बनाने के लिए स्टेबिन बेन ने अपनी मनमोहक आवाज़में लंबी जुदाई और मेरे भगवान जैसे कुछ लोकप्रिय और सदाबहार गाने गाए। गायक ने कहा, मैंने अपना करियर मेरा दिल भी कितना पागल है, भीगी भीगी रातों में, ये जो हल्का सुरूर सहित कई कवर गानों के साथ शुरू किया” वहीं स्टूडेन्ट्स की डिमांड पर उन्होंने अपनी हिट लिस्ट में से जाने माने गीत रुला के गया, सिर्फ तुम हो, थोड़ा थोड़ा प्यार, बारिश बन जाना, कतरा, इश्क और हाल ही में हिट रिलीज़ तू मिले दिल खिले गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। इस मौके पर सभी स्टूडेन्ट्स और फैकल्टी मैम्बर्स ने मोबाईल की फ्लैश लाइट की रोशनी से प्यार और गर्मजोशी का परिचय देकर शो को यादगार बना दिया। बेन ने दर्शकों से भी बातचीत की और अपने करियर के किस्से साझा किए। दर्शक मंत्रमुग्ध थे और स्टेबिन बेन के ऊर्जावान और आकर्षक प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। कॉन्सर्ट स्टेडिंग ओवेशन और दर्शकों की तालियों के साथ समाप्त हुआ। यह कॉन्सर्ट आई आई एस विश्वविद्यालय की छात्र परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!