SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY

आज का पंचांग और राशिफल ….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

🙏 श्री गणेशाय नमः 🙏
आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 17 फरवरी 2025
वार :- सोमवार
विक्रम संवत् :- 2081
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- शिशिर
मास:- फाल्गुन
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- पंचमी
नक्षत्र :- चित्रा
योग :- शूल
करण :- कौलव
सूर्यराशि :- कुंभ
चंद्रराशि :- कन्या 06:18pm तक पश्चात:- तुला
दिशाशूल :- पूर्व
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 07:15am
सूर्यास्त :- 06:26pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
8:45am से 10:00am तक 
अभिजित मुहूर्त :-
12:25 pm से 01:15 pm तक

ब्रह्म मुहूर्त:-
05:45am से 06:28am
➖➖➖➖➖➖➖
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष

आज का वार :- सोमवार
अधिदेव :- जल

  • यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप मोती धारण नहीं करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।।
  • यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में करना चाहिए ।

दान :-

  • पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें ।

उपाय :-

  • चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए ।
    दान :-
  • सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्री

सोमवार को करणीय कार्य :-

  • सभी कार्यों के लिए शुभ

वार संज्ञा : –

  • सोमवार को चर संज्ञा दी गई है

घात वार :-

  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- सोमवार
राशि :- मिथुन

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक दूध या खीर का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी।
    ➖➖➖➖➖➖➖
    राशिफल
    मेष राशि :-

मेष राशि वालों के लिए दिन कुछ नया करने का रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रमोशन के चलते आपको एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे।

वृषभ राशि :-
वृषभ राशि वालों के लिए दिन धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। कार्यस्थल पर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। अगर आप कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। तेज रफ्तार वाहनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी।

================================================================
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि वालों को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। आपको कोई भी फैसला सोच समझकर लेने की जरूरत है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

================================================================
कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही थी, तो उसे सुलझाने का प्रयास करना होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम निपटाने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अगर आपने किसी से उधार लिया था, तो उसे आसानी से चुका पाएंगे। करियर को लेकर आपको सोच समझकर कोई फैसला लेना होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बेवजह किसी दूसरे के मामले में नहीं बोलना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में थोड़ा आराम कर सकते हैं।

कन्या राशि :-

कन्या राशि वालों के लिए दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। विदेश में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको नए विचार मिलेंगे।

तुला राशि :-

तुला राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपके व्यापार में जो पैसा डूबा था वह आपको मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अगर आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो वह आपको मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नई नौकरी मिलने का रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मकान, मकान आदि खरीदने जा रहे थे तो उसमें आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके सहकर्मी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।

================================================================
धनु राशि :-

धनु राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। कानूनी मामले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे।

मकर राशि :-

मकर राशि वालों के लिए दिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने वाला रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

कुम्भ राशि :-

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपकी ख्याति हर जगह फैलेगी। आप अपने शौक पर भी खूब पैसा खर्च करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने से परेशानियां बढ़ेंगी।

मीन राशि :-

मीन राशि वालों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि उसमें कोई परेशानी न आए। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। बच्चों को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आप दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार को याद कर सकते हैं। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी पैसा खर्च करेंगे। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा।

आज का विचार
जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!