आठ साल की बच्ची से रेप:लड़के के घर पहुंची पुलिस तो भागा लड़का, पुलिस की अलग-अलग टीम तलाश में लगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

आठ साल की बच्ची से रेप:लड़के के घर पहुंची पुलिस तो भागा लड़का, पुलिस की अलग-अलग टीम तलाश में लगी

आठ साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद से लड़का फरार है। बच्ची और उसके परिजन डरे-सहमे है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। घटना बीकानेर के नापासर की है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने नापासर पुलिस टीम को लड़के को पकड़ने के लिए लगा दिया है। नापासर थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने मोहित नाम के युवक पर शक जताते हुए पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही भागा लड़का
पुलिस लड़के के घर पहुंची लेकिन वह भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी 19-20 साल का है। पुलिस उसके और रिश्तेदारों के घर पर नजर रखे हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी नापासर थाना पहुंची। बच्ची के परिजनों से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस टीम को गठित कर आरोपी की तलाश में लगाया है।

Categories:
error: Content is protected !!