Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

आरओबी निर्माण कार्यों को पारदर्शिता के साथ समय पर करें पूरा:: प्रमुख शासन सचिव सा.नि.वि.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 15 जुलाई। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव द्वारा राज्य में डीएफसी एवं नॉन डीएफसी रेलवे ट्रेक पर आरओबी निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति बाबत् विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्रदेश में डीएफसी ट्रेक पर नगरीय विकास विभाग के अन्तर्गत 7 आरओबी कार्य एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत 11 आरओबी कार्यों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रमुख शासन सचिव द्वारा समस्त निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु एवं अन्तर विभागीय प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को परस्पर समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्माण कार्य में प्रयोग में आने वाली भूमि की अवाप्ति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से करने हेतु भी निर्देश दिये गये। बैठक में सचिव श्री चिन्न हरी मीना, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव सानिवि श्री संजीव माथुर, उत्तर पश्चिम रेल्वे के मुख्य अभियंता श्री के.जी. अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक आरएसआरडीसी श्री संदीप माथुर, डीएफसीसीआईएल के मुख्य महाप्रबंधक श्री अनुराग शर्मा, मुख्य अभियंता रूडसिको श्री मनोज सोनी, सहित सानिवि के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!