आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित , रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तन/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य चीलो-अलाय स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 41 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 23.01.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं

  1. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 24.01.24 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 15.15 बजे के स्थान पर 02 घंटे देरी से 17.15 बजे से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 20476, पुणे-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 23.01.24 को पुणे से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मेडता रोड स्टेशन पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।
  2. गाडी संख्या 22475, हिसार-कोयम्बटूर रेलसेवा जो दिनांक 24.01.24 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बीकानेर स्टेशन पर 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।

[metaslider id=68846 cssclass=””]
Categories:
error: Content is protected !!