NATIONAL NEWS

उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन अब 30 जुलाई तक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 23 जुलाई। उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया गया है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त अथवा नवसृजित 107 उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिसकी अंतिम तिथि पूर्व में 23 जुलाई रखी गई थी। आवेदकों की मांग के आधार पर अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। कार्यालय से फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तथा आवेदन पत्र की पूर्ति कर आवश्यक दस्तावेज सलंग्न कर कार्यालय में 30 जुलाई तक जमा करवाए जा सकेंगे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!