उदयपुर में होगी एक्टर सनी देओल की भांजी की शादी:इस माह ये दूसरी रॉयल वेडिंग, 29 से 31 जनवरी तक होंगे फंक्शंस, पंजाबी रीति रिवाज से होगी शादी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उदयपुर में होगी एक्टर सनी देओल की भांजी की शादी:इस माह ये दूसरी रॉयल वेडिंग, 29 से 31 जनवरी तक होंगे फंक्शंस, पंजाबी रीति रिवाज से होगी शादी

उदयपुर

नए साल के पहले महीने में लेकसिटी में दूसरी रॉयल वेडिंग होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी होगी। - Dainik Bhaskar

नए साल के पहले महीने में लेकसिटी में दूसरी रॉयल वेडिंग होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी होगी।

नए साल के पहले महीने में लेकसिटी में दूसरी रॉयल वेडिंग होने जा रही है। इस बार बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी की शादी होगी। ये शादी उदयपुर शहर से करीब 20 किमी दूर कोड़ियात स्थित उसी ताज अरावली होटल में होगी। जिसमें इसी माह 10 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की शादी हुई थी। जिसके फंक्शंस 8 से 10 जनवरी तक हुए थे।

अब सनी देओल की भांजी की शादी के फंक्शंस 29 से 31 जनवरी तक होंगे। जिसमें मेहंदी और संगीत सेरेमनी आदि रस्में होंगी। बताया जा रहा है कि यह शादी पंजाबी रीति.रिवाज से होगी। भांजी निकिता की शादी किसके साथ होगी, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है। सनी देओल रविवार दोपहर तक उदयपुर पहुंचेंगे। वे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वहां से ताज अरावली होटल जाएंगे।

शादी को लेकर ताज अरावली के सभी 176 रूम बुक किए गए हैं। करीब 250 मेहमान शादी में शिरकत कर सकते हैं।

शादी को लेकर ताज अरावली के सभी 176 रूम बुक किए गए हैं। करीब 250 मेहमान शादी में शिरकत कर सकते हैं।

सनी देओल ने ही तय किया उदयपुर में वेडिंग का पूरा प्लान
शादी को लेकर ताज अरावली के सभी 176 रूम बुक किए गए हैं। करीब 250 मेहमान शादी में शिरकत कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उदयपुर में शादी किए जाने का पूरा प्लान निकिता के मामा एक्टर सनी देओल ने ही तय किया है। इसको लेकर वे 18 जनवरी को उदयपुर आए थे। उन्होंने होटल ताज अरावली पहुंचकर इवेंट कम्पनी से बात की थी। साथ ही शादी के अरेंजमेंट की सहित अन्य जानकारी लेने के बाद होटल बुक कराया था।

स रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड से कई सितारे शिरकत करने की उम्मीद है। सनी देओल के परिवार से उनके पिता धर्मेन्द्रए हेमा मालिनी, भाई बॉबी देओल, ईशा देओल सहित कई सदस्य शामिल होंगे

स रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड से कई सितारे शिरकत करने की उम्मीद है। सनी देओल के परिवार से उनके पिता धर्मेन्द्रए हेमा मालिनी, भाई बॉबी देओल, ईशा देओल सहित कई सदस्य शामिल होंगे

पिता और बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, बॉबी देओल सहित कई सेलिब्रेटी आएंगे
इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड से कई सितारे शिरकत करने की उम्मीद है। सनी देओल रविवार को जा जाएंगे। जबकि उनके परिवार से उनके पिता धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, भाई बॉबी देओल, ईशा देओल सहित कई सदस्य सोमवार को आएंगे। साथ ही भांजी निकिता का परिवार अमेरिका में रहने से कुछ विदेशी मेहमान भी इसमें शामिल होंगे। मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो जाएगा सनी देओल के भी रविवार को आने की संभावना है।

सनी देओल की बहन अजिता देओल की छोटी बेटी हैं निकिता
अजिता देओल अमेरिका के एक स्कूल में साइकोलॉजी टीचर हैं। उन्होंने किरण चौधरी नाम के भारतीय अमेरिकी डॉक्टर से शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गईं। अजीता भी अपनी मां प्रकाश कौर की तरह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

Categories:
error: Content is protected !!