Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

उप राष्ट्रपति ने रक्षा राज्य मंत्री को सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र में बंद सड़कों का निरीक्षण करने का सुझाव दिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


उप राष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट को सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले हजारों लोगों को हो रही कठिनाई को देखते हुए, सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले की पड़ताल करने का सलाह दी है।

श्री नायडू ने इस मुद्दे का जिक्र उस समय किया जब नव नियुक्त मंत्री ने आज उप राष्ट्रपति निवास में उनसे मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को सार्वजनिक सड़कों को बंद करने के मामले को विस्तार से देखने और लोगों को होने वाली कठिनाई को कम करने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया।

मुलाकात के दौरान इस मामले को लेकर श्री नायडू ने तेलंगाना सरकार द्वारा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को हाल ही में लिखे गए एक पत्र का भी उल्लेख किया। मंत्री ने उपराष्ट्रपति को मामले की पड़ताल करने और लोगों की चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!