NATIONAL NEWS

ऊर्जा मंत्री और खान मंत्री ने किया ए-वन प्रैक्टिकल लैब का शुभारम्भ सिटी टाॅपर अवार्ड कार्यक्रम के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों को दिए पुरस्कार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 4 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला तथा खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने शनिवार को श्री जैन पब्लिक स्कूल में शहर की पहली ए-वन प्रैक्टिकल लैब का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीबीएससी की सत्र 2019-20 की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शहरी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रूचि बैद को पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं इंडियन टैलेन्ट ऑलम्पियाड में राष्ट्रीय स्तर पर मनुश्री बोथरा को चतुर्थ स्थान, गविका ठकराल को राज्य स्तर पर प्रथम एवं अनिश मालू को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ. कल्ला एवं खान मंत्री ने मालू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी व इनोवेशन लैब का निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों द्वारा तैयार प्रोजेक्ट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को सीखने के नए अवसर मिलेंगे। डाॅ. कल्ला ने कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है। हमारे वैज्ञानिकों ने अनेक आविष्कार किए हैं, जिनकी बदौलत हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं। इन्हें बेहतरीन प्रशिक्षण दिए जाएं। उन्होंने संस्थान को विधायक मद से 15 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की तथा इसके लिए प्रस्ताव अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने को कहा। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि जैन धर्म का सिद्धांत जीयो और जीने दो का है। आज के युग में यह अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किया जाए। प्रधानाचार्य सीमा जैन ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विजय कुमार कोचर ने सत्र 2022-23 में कला संकाय विषय की सीबीएसी मान्यता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वल्लभ कोचर, जयचंद लाल डागा, डाॅ. धनपत कोचर, कन्हैयालाल बोथरा, निर्मल पारख, विजय चंद बांठिया एवं निर्मल धारीवाल, सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जयदीप सिंह जावा आदि मौजूद रहे। माणकचंद कोचर ने आभार जताया। संचालन डाॅ. ज्योति मिश्रा ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!