बीकानेर की राजनीति में बढ़ा विवाद भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने गोविंदराम मेघवाल पर किया पलटवार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर शहर की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेस वार्ता के दौरान रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता गोविंदराम मेघवाल लगातार हर मुद्दे में उनका नाम घसीटते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक वायरल वीडियो के संदर्भ में उन्हें “अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति” बताया गया, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब तक वे इस तरह के आरोपों पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन इस बार “हद पार कर दी गई है।” उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिना किसी प्रमाण के उनका नाम लेना बंद किया जाए।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि यह केवल राजनीतिक द्वेष के चलते किया जा रहा है और जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने गोविंदराम मेघवाल को सलाह देते हुए कहा कि वे तथ्यों के आधार पर ही बयान दें, अन्यथा उन्हें जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।बीजेपी नेता रविशेखर मेघवाल ने मंगलवार को बीकानेर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऑडियो वायरल होने के बाद गोविंदराम ने आरोप लगाया था कि इसके पीछे भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल का हाथ है। रविशेखर ने उनके बयानों की पूरी सूची पढ़ते हुए कहा, हर बार ऐसा कोई भी वाकया होने के बाद वे मेरा या मेरे पिताजी का नाम लेते हैं। हम संयम से काम लेने वाले हैं। हमारी राजनीति विचार की राजनीति हैं। किसी के लिए ओछे शब्दों का उपयोग नहीं करते। गोविंदरामजी को सलाह देता हूं कि वे बार-बार हमारा नाम लेना बंद करें। ऐसा नहीं हुआ तो आगे जो भी कार्रवाई करनी होगी उसके लिए हम स्वतंत्र होंगे। उन्होंने फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है।

Categories:
error: Content is protected !!