DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

एटीएस करेगी आतंकी पत्र की जांच, यूपी में अलर्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


REPORT BY SAHIL PATHAN
हापुर स्टेशन पर रेलवे मास्टर को उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों व प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 26 नवंबर को हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, कानपुर, टूंडला, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर समेत यूपी के कई बड़े रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र में 6 दिसंबर को प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, मुंबई और अहमदाबाद के धार्मिक स्थलों को भी उड़ाने की बात कही गई थी। अब इस मामले की जांच एटीएस करेगी।
लखनऊ. प्रदेश के मुख्य रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी की जांच एटीएस करेगी। आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है पत्र की जांच की जा रही है हम इस पत्र को लेकर काफी गंभीर है और तलाश की जा रह है कि यह पत्र स्टेशन पर कैसे पहुंचा।
हापुर स्टेशन पर रेलवे मास्टर को उत्तर प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों व प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 26 नवंबर को हापुड़, खुर्जा, अलीगढ़, कानपुर, टूंडला, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर समेत यूपी के कई बड़े रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र में 6 दिसंबर को प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, उज्जैन, मुंबई और अहमदाबाद के धार्मिक स्थलों को भी उड़ाने की बात कही गई थी।
पत्र में भेजने वाले का अपना नाम असीम शेख लिखा है। असीम ने पत्र में खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर बताया है पत्र हिंदी भाषा में लिखा हुआ है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं हमारी टीमें विभिन्न एंगल पर जांच कर रही है यह पत्र किसी शरारती तत्वों ने भेजा है या फिर यह कोई बड़ी शाजिश है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!