NATIONAL NEWS

एमजीएसयू : एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा साथ दिवसीय विशेष शिविर का आगाज दिनांक 4/ 12/ 2023 को किया गया। शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर की महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित थीl कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस प्रभारी श्री उमेश शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत के साथ किया एवं आगामी सात दिवस में होने वाली एनएसएस की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सुशीला राजपुरोहित ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की समाज में अलग पहचान होती है विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अरुण प्रकाश शर्मा ने स्वयं सेवकों को निष्ठा एवं अनुशासन द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया इसके साथ विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुलसचिव श्री विट्ठल बिस्सा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा योजना के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एनएसएस के इतिहास एवं उसमें होने वाले गतिविधियों के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत करवाया साथ ही प्रो. राजाराम ने सभी स्वयंसेवकों को श्रमदान एवं विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं गादित लिए हुए गांव में वहां के लोगों को विभिन्न विषयों में जागृत करने हेतु प्रोत्साहित किया । इसके साथ ही अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. संतोष कंवर शेखावत द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस सेवक निखिल सिंह द्वारा किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!