NATIONAL NEWS

एमजीएसयू ओपीएस रैली : राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए भी लागू की जाए पुरानी पेंशन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति, राजस्थान के तत्वावधान आज 07 जुलाई को राज्य के समस्त विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान विश्वविद्यालय कार्मिकों के लिए भी बिना अंशदान जमा कर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए महारैली आयोजित हुई। इसी क्रम में राज्य के समस्त विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक रूप से एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा राज्य सेवा के समान की बिना अंशदान जमा किये पुरानी पेंशन योजना का लाभ विश्वविद्यालय कार्मिकों को देने की मांग की।
राज्य सरकार द्वारा दिनांक 06 जुलाई, 2023, 17 जून, 2023 एवं 20 अप्रेल, 2023 को आदेश जारी कर समस्त विश्वविद्यालय एवं स्वायतशाषी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वे सी.पी.एफ./ई.पी.एफ./एन.पी.एस. में जमा नियोक्ता का अंशदान निर्धारित समयावधि में 12 प्रतिशत ब्याज सहित राशि पेंशन कोष में जमा कराने के निर्देश प्रदान किये है। तदुपरान्त ही विश्वविद्यालय एवं स्वायतशाषी संस्थानों के कार्मिकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ सशर्त देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उक्त आदेश जारी किये गए है। चूंकि विश्वविद्यालय कार्मिकों का पेंशन अंशदान केन्द्र सरकार में राज्य सरकार की अनुशंसा पर ही एन.पी.एस. में जमा है। ऐसी स्थिति में नियोक्त की ओर से जमा लाखों रूपये का अंशदान कार्मिकों से वूसल करना राज्य सरकार का भेदभाव पूर्ण निर्णय है। इस विषय को लेकर आज दिनांक 07 जुलाई, 2023 को जयपुर एवं विश्वविद्यालयों परिसरों में इस आदेश के विरोध में सांकेतिक धरना/प्रदर्शन किया गया। यदि सरकार समय रहते उक्त आदेशों को वापस नहीं लेगी तो विश्वविद्यालय कार्मिक अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डाॅ. आनन्दीलाल गढ़वाल के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल जयपुर में धरना/प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ तथा राजस्थान विश्वविद्यालय अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष डाॅ. गिरिराज हर्ष के नेतृत्व में विश्वविद्यालय केे समस्त शिक्षक प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, डाॅ. प्रभुदान चारण, डाॅ. धर्मेश हरवानी, डाॅ. मेघना शर्मा, डाॅ. सीमा शर्मा, डाॅ. प्रगति सोबती, डाॅ. संतोष कंवर शेखावत, श्री फौजा सिंह, श्री अमरेश कुमार सिंह एवं अधिकारी अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, डाॅ. प्रकाश सारण, श्री निर्मल भार्गव, श्री ताराचंद, श्री कुलदीप जैन सहित विश्वविद्यालय के समस्त कार्मिक सम्मिलित हुए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!