Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

एम.डी. कॉलेज पल्लू हनुमानगढ़ में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित:: शिविर में 163 यूनिट रक्त संग्रह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हनुमानगढ़।पल्लू के एम.डी. कालेज में स्वर्गीय श्रीमती गौरा देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री धनाराम जी खालिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में राजकीय ब्लड बैंक हनुमानगढ़ टाउन व ह्यूमन सोशल फाउंडेशन जयपुर के द्वारा 163 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।
रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ जयप्रकाश जांगिड़ के नेतृत्व में हुआ सभी रक्त दाताओं को ब्लड बैंक व महाविद्यालय की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा फलाहार व ज्यूस की सुविधा एम. डी. महाविद्यालय की तरफ से की गई ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधान पंचायत समिति रावतसर श्रीमती सरस्वती धर्मपाल सिहाग , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण जी जोशी , जिला परिषद सदस्य श्रीमती केसर गौरी शंकर जी थोरी, दनियासर सरपंच श्रीमती रामी मनफूल जी खालिया , अध्यक्ष जाट लोक सेवा समिति रावतसर श्री जयलाल भारी तथा राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक पल्लू के मैनेजर विजेंद्र जी गोदारा, एम.डी एजुकेशन ग्रुप रावतसर डायरेक्टर श्री कैलाश जी सींवर , आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र शर्मा , समाजसेवी सरजीत जी न्योल व चेतराम जी कड़वासरा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर खालिया परिवार ने स्वर्गीय श्रीमती गौरा देवी खालिया की याद में दो लाख रूपये का चेक अध्यक्ष जाट लोक सेवा समिति रावतसर को कन्या छात्रावास के लिए कमरा बनाने के लिए दान में दिए । इस अवसर पर पल्लू क्षेत्र में 163 लोगों ने अपना रक्तदान किया। महाविद्यालय के संरक्षक श्रवण खालिया व निदेशक देवेंद्र खालिया प्राचार्य डॉ राजेंद्र डूडी तथा महाविद्यालय के स्टाफ व खालिया परिवार ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय व्याख्याता चंद्रभान बिजारणिया ,सुरेंद्र सारण ,अजय सिहाग , लीलाधर बेनीवाल , कृष्ण पूनिया , भंवर सिंह शेखावत पवन , गौरी शंकर , खालिया परिवार से गोपाल राम खालिया , गोविंद खालिया , बृज लाल खालिया, भगवानाराम खालिया , चेतराम खालिया , लादूराम खालिया , महावीर खालिया , नन्दराम खालिया ,लक्ष्मण खालिया, सांवरमल खालिया , रामकुमार खालिया , भजनलाल खालिया,
एम.डी. कॉलेज पल्लू व खालिया परिवार की ओर से सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!