एसएफआई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। एसएफआई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ।

एसएफआई जिला अध्यक्ष सुनील राड ने बताया की स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा शहीदों की याद में 24 तारीख से लगातार जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर चल रहा था। जिसमें 32 टीमें पुरुष वर्ग से और 14 टीमें महिला वर्ग से शामिल हुई। जिसका आज समापन हुआ। पुरुष वर्ग से एलएनसी एकेडमी लूणकरणसर टीम विजेता रही। जबकि महिला वर्ग से थार क्लासेज लूणकरणसर विजेता रही। पुरस्कार वितरण समारोह में सबसे पहले शहीद मेजर थॉमस को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें मेजर थॉमस के भाई कर्नल जॉनी थॉमस भी शामिल हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति प्रदेश महासचिव डॉ सीमा जैन मानकसर सरपंच जय सुख जी, सिंगर मुकेश जी सियाग, एडवोकेट सुंदरलाल बेनीवाल, डॉ अजीत सिंगारिया, डॉ राजेंद्र मूंड, सीता राम सियाग इत्यादि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!