रमक झमक परिसर में काल भैरव अष्टमी महोत्सव का भव्य शुभारंभ; अष्ट भैरव स्थापना के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

बीकानेर। सांस्कृतिक व धार्मिक संस्था रमक झमक तत्वाधान में काल भैरव अष्टमी के पावन उपलक्ष्य पर चार दिवसीय भैरव अष्टमी महोत्सव का श्रद्धा, भक्ति व पारंपरिक उल्लास के साथ आगाज हुआ। रमक झमक के राधे ओझा ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन गणपति पूजन के साथ भैरव अनुष्ठान शुरू हुआ।

मंडप यंत्र स्थापना पूजन हुआ:
भैरव साधक प्रहलाद ओझा ‘भैरूं’ के सानिध्य में आचार्य आशीष महाराज ने मोली गणेश पूजा, षोडश मातृका,सप्तघृत मातृका, वास्तु यंत्र,योगिनी, क्षेत्रपाल ,नवग्रह मंडल, प्रधान सर्वतो भद्र मंडल, रुद्र कलश पूजन पुण्या वाचन किया।

वैदिक मंत्रोच्चार से अष्ट भैरव स्थापना:
श्री काल भैरव आवाह्न के पश्चात भैरव नाथ के 8 स्वरूप असितांग, रुरु, चंड, क्रोध, उन्मत्त, कपाल, भीषण और संहार—अष्ट भैरव स्वरूपों की विधिवत स्थापना की गई। जिसका प्रतिदिन पूजन होगा।

अमृता से अभिषेक हुआ:
प्रदान पीठ भैरव बाबा का गिलोय अमृता सहित आयुर्वेदिक औषधियों और गंगाजल से रुद्र सूक्त तथा भैरव अष्टोत्तर शतनाम पाठ से अभिषेक किया गया।

अखंड दीप प्रज्वलित:
इससे पहले महोत्सव के शुभारंभ पर महापौर अनिल कल्ला,पार्षद दुर्गादास छंगाणी,पार्षद प्रतिनिधि विकास भाटी एवं भैरव साधक प्रहलाद ओझा ‘भैरू ‘ ने चहुमुखी मंगल दीप प्रज्वलित कर गणपति को दुर्वा अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। उपस्थित जनों को ‘बरनी’ बांधी गईं

आज जीव-दया व बाल बटुकों का उत्सव:

महोत्सव के दूसरे दिन अनूठे और जीव-दया को समर्पित अनुष्ठान होंगे। अनाज से विशेष यंत्र निर्मित किए जाएंगे, जिन्हें पूजन के पश्चात पक्षियों व चींटियों को डाला जाएगा। अष्ट भैरव को 64 रोटों का विशेष भोग अर्पित कर श्वानों कुत्तों को खिलाया जाएगा तथा गुड़ से अर्चन कर वह गुड़ गायों को खिलाया जाएगा। इसके साथ ही बटुक भैरव यंत्र का निर्माण कर टॉफी, बिस्किट व गुब्बारे अर्पित किए जाएंगे, जिन्हें बाद में बाल बटुकों को वितरित किया जाएगा।
इसके साथ अनेक सामग्री से अभिषेक,अर्चन,अंग पूजन होगा।

Categories:
error: Content is protected !!