थाईलैंड के फुकेट में आयोजित Angel One Elite Partner Meet 2026 में वेथोनिक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को कमोडिटी सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘Commodity King Award’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान Angel One के CMD श्री दिनेश ठक्कर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर Angel One के Group CEO श्री अमरीश कुमार और Chief Business Officer श्री निशांत जैन भी उपस्थित रहे।
कंपनी के CEO श्री पीयूष शंगारी और VP & Dealing Head श्री लक्ष्य भूटानी ने कंपनी की ओर से यह सम्मान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पीयूष शंगारी ने कहा कि Angel Elite Meet में उन्हें लगातार 10वीं बार यह सम्मान मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी टीम की मेहनत और निवेशकों के विश्वास को देते हुए सभी निवेशकों का दिल से धन्यवाद किया।
यह उपलब्धि वेथोनिक के लिए गर्व का क्षण है और हमारे सभी निवेशकों का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️






