MY भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा ‘100वें संडे ऑन साइकिल’ का संयुक्त आयोजन

बीकानेर। MY भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा रविवार को कलेक्टरेट परिसर, बीकानेर में ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें सप्ताह का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नशा मुक्त युवा’ रही।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिलिंग में भाग लेते हुए नशामुक्त समाज और फिटनेस का संदेश दिया।

कार्यक्रम में फिट इंडिया मूवमेंट को जनआंदोलन बनाने तथा खेल एवं फिटनेस के प्रति देशव्यापी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत की बढ़ती आकांक्षाओं और ओलंपिक खेलों के लिए देश की तैयारियों के संदर्भ में एक फिट, स्वस्थ एवं खेल संस्कृति से जुड़े युवा भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को खेल एवं शारीरिक फिटनेस को जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला युवा अधिकारी सुश्री विजेता मजूमदार के पूर्ण सहयोग और समन्वय से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ साथ ही नशामुक्त भारत अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र कूकणा की सक्रिय सहभागिता रही। उनके सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त भारत अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और ओलंपिक के लिए तैयार भारत के साझा संकल्प को रेखांकित किया गया। MY भारत एवं SAI ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ स्वस्थ, जागरूक, फिट एवं नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।

Categories:
error: Content is protected !!